ग्वालियर

ग्वालियर संभाग के इस पुलिस अधिकारी ने किया ऐसा काम,हर जगह से मिल रही हैं बधाई

काम करने की एवज में कोई पैसे मांगे तो तत्काल मुझे करें सूचना
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 5:08 PM IST
MP POLICE
MP POLICE

ग्वालियर। आज के समय में पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप लगाना बहुत आसान होता है। चूंकि मैं नही चाहता कि मेरे ऊपर या मेरे थाने के स्टॉफ पर ऐसा कोई आरोप लगे। इसलिए थाने में मैंने यह आवश्यक सूचना चस्पा कराई है। यह बात शिवपुरी के कोतवाली टीआई विनय शर्मा ने पत्रिका से बातचीत में बताया। टीआई शर्मा ने कोतवाली में शनिवार 11 अगस्त को एक बोर्ड लगाया जिसमें स्पष्ट शब्दों में लिखा है कि थाने पर आने वाले सभी आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि थाने पर रिपोर्ट के दौरान सभी कार्य फ्री किए जाते है।

अर्थात किसी भी कार्यवाही के दौरान मेरे नाम से अथवा थाना प्रभारी के नाम से किसी भी प्रकार की राशि का लेन-देन नहीं किया जाता है। थाने पर यदि किसी भी कार्यवाही के दौरान थाने के किसी भी अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा थाना प्रभारी-वरिष्ठ अधिकारी के नाम पर किसी भी प्रकार की रिश्वत की मांग की जाती है तो तत्काल मुझे मोबाइल नंबर पर सूचना दें। टीआई ने इसके लिए सूचना बोर्ड पर अपने दोनों नंबर भी अंकित किए है।

टीआई शर्मा ने बताया कि कभी भी पुलिस पर आरोप न लगे इसलिए यह उनकी व्यक्ति सोच थी कि वह इस बोर्ड को कोतवाली में लगाए जिससे रिश्वत के आरोप-प्रत्यारोप सामने न आए। इससे पूर्व टीआई शर्मा ग्वालियर के माधौगंज थाने में पदस्थ थे तो उन्होने वहां भी ऐसा बोर्ड चस्पा किया था और ढ़ाई साल में कभी भी उन पर या थाने के स्टॉफ पर पैसे के लेनदेन से संबंधी कोई आरोप नही लगे। खास बात यह रही कि उनकी इस पहल तो उस समय के प्रदेश के कई आला अधिकारियो ने सराहा और उनकी पहल को सार्थक बताते हुए बधाई भी दी।

"मुझ पर या मेरे थाने के स्टॉफ पर किसी भी प्रकार के लेनदेन संबंधी आरोप न लगे, इसलिए मैंने यह बोर्ड कोतवाली में लगाया है। यह मेरा व्यक्तिगत विचार है। मैने यह बोर्ड ग्वालियर के माधौगंज थाने में भी अपनी पदस्थापना के दौरान लगवाया था जो कि सफल रहा।"
विनय शर्मा, टीआई कोतवाली शिवपुरी।

Published on:
Also Read
View All
ग्वालियर : जीडीए से खरीदे प्लॉट पर हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालतों का फैसला, 44 साल चली कानूनी लड़ाई के बाद मिला प्लॉट का हक

ग्वालियर :जेएएच में 80 करोड़ की मशीनें बंद, कैंसर जांच के लिए भटक रहे मरीज, बिरला नगर-डीडी नगर में एक्स-रे मशीनें भी शो-पीस

सिंधिया संपत्ति विवाद: कोर्ट में हाजिर नहीं हुईं प्रतिमा देवी, अदालत ने लगाया 10 हजार का हर्जाना

एमपी पटवारी भर्ती फर्जीवाड़ा: मोम के अंगूठे से बायोमेट्रिक से छेड़छाड़ मामले में चारों आरोपी बरी, क्राइम ब्रांच की जांच पर उठे सवाल

ग्वालियर में ‘जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र’ बनवाने की नई व्यवस्था लागू, देरी होने पर लेनी होगी अनुमति