MP Property Rate: जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 की गाइडलाइन पास, शहर में 1101 जगह और गांव में 471 पर बढ़ेंगे दाम, एक अप्रैल से नई दरें हो सकती हैं लागू...
MP Property Rate: जिला मूल्यांकन समिति ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025-26 की नई कलेक्टर गाइडलाइन (Collector New Guideline) का प्रस्ताव पास कर दिया। शहर में 1490 में से 1101 जगहों पर दाम बढ़ेंगे, जबकि गांव में 701 में से 471 पर दर वृद्धि होगी। 2014 के बाद से सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इस बढ़ोतरी की वजह से नए वित्त वर्ष में जमीनों के दाम आसमान पर पहुंच जाएंगे। विभाग की 300 से 350 करोड़ की आय बढ़ेगी। जो लोग खुद के घर का सपना देख रहे हैं, उन्हें स्टांप ड्यूटी व पंजीयन फीस भरने में मोटी रकम खर्च करना पड़ेगी। 25 जगह तो ऐसी हैं, जहां गाइडलाइन 100 से 200 फीसदी तक बढ़ाई गई है।
4 जगहों पर 200 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी की है। गाइडलाइन पर लोगों ने जो दावे आपत्तियां दी थी, उनका निराकरण भी कर दिया। शहर क्षेत्र में औसत 23.9 फीसदी की वृद्धि प्रस्तावित की है, जबकि गांव में 20.8 फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। इस प्रस्ताव को केंद्रीय मूल्यांकन समिति को भेजा जाएगा। 1 अप्रेल ने नई गाइडलाइन लागू हो जाएगी।
कलेक्ट्रेट में कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई थी। बैठक में वरिष्ठ जिला पंजीयक ने दावे आपत्तियों के निराकरण के बाद गाइडलाइन का प्रस्ताव रखा गया। करीब डेढ़ घंटा चली बैठक में गाइडलाइन के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बाजार भाव को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन तय की गई है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि उन जगहों पर भी चिह्नित करें, जहां पर सरकारी प्रोजेक्ट के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। वहां पर गाइडलाइन ज्यादा तो नहीं बढ़ा जा रही है, उसको भी सुनिश्चित किया जाए। गाइडलाइन पर 26 आपत्तियां आइ थी, जिनका निराकरण किया गया। कुछ अमान्य कर दी, कुछ आंशिक रूप से स्वीकार किया गया।
क्षेत्र1-10 फीसदी 11-20 फी. 21-30 फी. 31-40 फी. 41-50 फी 50-100 फी 100-200 फी 200फी
ग्वालियर-1 8 20 54 60 120 123 14 4
ग्वालियर-2 12 46 62 67 66 82 11 0
डबरा 23 104 109 29 12 12 00 00
भितरवार 36 11 1 00 00 00 00 00
योग 79 181 226 156 198 207 25 4
(शहर की क्षेत्र की लोकेशन जिसमें बढोतरी की गई है। 389 लोकेशन पर बढ़ोतरी नहीं की गई है।)
क्षेत्र - बढ़ोतरी
ग्वालियर वृत्त-1 35.5 फीसदी
ग्वालियर वृत्त-2 34.13
डबरा - 23.48 फीसदी
भितरवार 2.62 फीसदी
(चारों वृत्त में 23.9 फीसदी बढ़ोतरी आ रही है।)
ग्वालियरवृत-1 23.06 फीसदी
ग्वालियर वृत्त-2 38.12 फीसदी
डबरा - 8.6 फीसदी
भितरवार -13.8 फीसदी
(औसतन बढ़ोतरी 20.8 फीसदी)