ग्वालियर

पांच राज्यों के रग्बी टूर्नामेंट के लिए एमपी टीम का अभ्यास शुरू, राष्ट्रीय टीम का

पांच राज्यों के टूर्नामेंट की तैयारी, राष्ट्रीय टीम का चयन भी इसी शिविर से

less than 1 minute read
Mar 18, 2026
ग्वालियर में एमपी रग्बी टीम का प्रशिक्षण शिविर शुरू

ग्वालियर. राजस्थान में आयोजित होने वाले Five-State Rugby Football Tournament के लिए मध्यप्रदेश टीम ने सोमवार से अपना Practice & Training Camp शुरू कर दिया है। यह कैंप ग्वालियर स्थित Atal Bihari Vajpayee Divyang Sports Training Centre में आयोजित हो रहा है। इसी शिविर के माध्यम से ग्वालियर में प्रस्तावित लगभग 15 राज्यों की भागीदारी वाले National Rugby Tournament के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर नगर निगम के उपायुक्त शिशिर श्रीवास्तव ने कहा कि संसाधनों की कमी कभी सफलता की राह में बाधा नहीं बनती। यदि खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत हों तो सीमित सुविधाओं में भी High-Level Preparation संभव है। उन्होंने कहा कि यह दिव्यांग खेल केंद्र देश-विदेश के खिलाड़ियों को Training, Guidance और Opportunities उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण संस्थान बन चुका है।

मुख्य अतिथि संभागीय आईटीआई के प्राचार्य पुष्कर बंसल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ-साथ Skill Development Programs भी चला रही हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से Self-Reliant बन सकते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवार्थ जन कल्याण समिति के संस्थापक ओपी दीक्षित ने की। केंद्र की उपनिदेशक पल्लवी ने खिलाड़ियों से समर्पण और निरंतर अभ्यास बनाए रखने का आह्वान किया। आईटीआई के प्लेसमेंट ऑफिसर भागीरथ अग्निहोत्री ने कहा कि Sports और Employment एक-दूसरे को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर इंडोनेशिया में होने वाली Asian Championship में भाग लेने जा रहे एमपी टीम के कप्तान अजीत प्रजापति को शुभकामनाएं दी गईं। राजस्थान टूर्नामेंट में टीम की कप्तानी करने वाले राजेश शर्मा ने तीन दिवसीय Training Schedule की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन मेजर मनोज पांडे ने किया तथा आभार सचिव राकेश श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

Updated on:
18 Mar 2026 06:09 pm
Published on:
18 Mar 2026 06:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर