ग्वालियर

सांसद विवेक नारायण का महापौर पद से इस्तीफा मंजूर, नए चेहरे की तलाश तेज

पूर्व महापौर विवेक शेजवलकर ने सांसद चुने जाने के बाद दिया था इस्तीफा  
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2019, 3:41 PM IST
mp vivek narayan sejwalkar resignation accepted in nagar nigam gwalior
सांसद विवेक नारायण का महापौर पद से इस्तीफा मंजूर, नए चेहरे की तलाश तेज

ग्वालियर. विवेक नारायण शेजवलकर द्वारा एक महीने 11 दिन पहले महापौर पद से दिए गए इस्तीफा को शासन ने गत दिवस स्वीकार किया है। अब महापौर के कर्तव्यों के निर्वहन के लिए पार्षद को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया से अपने नाम पर मुहर लगाने के लिए गुजारिश की। शासन द्वारा 3 दिन में महापौर की जिम्मेदारी किसी पार्षद को सौंपी जा सकती है।

विवेक नारायण शेजवलकर ने महापौर पद से 5 जून को इस्तीफा दिया था, लेकिन शासन ने इसे स्वीकार नहीं किया था। दरअसल अगर शासन पहले स्वीकार कर लेता तो महापौर के कार्यकाल में 6 महीने से अधिक का समय बचता, ऐसे में शासन को चुनाव कराना पड़ते। जिसके कारण ही महापौर का इस्तीफा नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा स्वीकार नहीं किया गया था। 16 जुलाई को महापौर का इस्तीफा स्वीकार किया गया है। अब महापौर के कर्तव्यों के पालन के लिए यह जिम्मेदारी किसी पार्षद को दी जाएगी।

कांग्रेस पार्षदों में नेता प्रतिपक्ष कृष्णराव दीक्षित और उप नेता प्रतिपक्ष चतुर्भुज धनोनिला इसके लिए प्रबल दावेदार हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को शहर आए तो कांग्रेस पार्षदों ने मिलकर दावेदारी पेश की और अपने अपने नाम पर मुहर लगाने की मांग की। शासन द्वारा जल्द ही इस पर निर्णय लिया जा सकता है। मंत्री और अन्य नेताओं ने भी अपने अपने पार्षद को महापौर बनाने के लिए सिंधिया के सामने अर्जी लगाई है।

Published on: