ग्वालियर

MP Weather: 77 साल बाद ग्वालियर में पारा 47.6 डिग्री, सीवियर हीट का Red Alert जारी

MP Weather: 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली सीवियर हीट वेव, आज भी रेड अलर्ट जारी, तापमान रहेगा 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर

2 min read
Mp weather update for next 15 days

MP Weather: ग्वालियर-चंबल संभाग में मंगलवार को 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति (MP Weather Update) से सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) चली। इससे पारा तेजी से ऊपर चढ़ गया। हालात यह रहे कि 77 साल बाद इस दिन ग्वालियर में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले नौतपा में 1947 में इस तरह की गर्मी हुई थी। 1947 में ग्वालियर में 48.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने बुधवार को भी सीवियर हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के पार रह सकता है।

आसमान से आग बरसने लगी

शहर में सुबह 8:30 बजे से ही गर्मी ने अपनी रफ्तार पकड़ ली। सुबह 9 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। राजस्थान से आ रही गर्म हवा की गति 25 किलोमीटर प्रतिघंटा पर पहुंचने पर आसमान से आग बरसने लगी। सीवियर हीट वेव की वजह से हर कोई बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। लगातार सीवियर हीटवेव चलने से वातावरण गर्म हो गया है।

भिण्ड के मिहोना में गर्मी से वृद्ध की मौत

मिहोना कस्बे में भिण्ड-भांडेर मार्ग पर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रौन के डॉ. अंकित चौधरी के अनुसार परिजन ने पोस्टमार्टम तो नहीं कराया, लेकिन लक्षण देखकर प्रारंभिक तौर पर हीट वेव का ही असर दिख रहा है।

इन जिलों में रेड अलर्ट

  • ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना में गर्मी का रेड अलर्ट जारी है। इन जिलों में तापमान 47 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो सकता है।
  • सीवियर हीटवेव की गति भी 15 से 20 किमी प्रतिघंटा रह सकती है।
  • न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी की संभावना है। वाॅर्म नाइट भी रह सकती है। रात में भी गर्म हवा चलेगी।

अंचल का तापमान
जिला अधिकतम न्यूनतम

दतिया -48.4- 28.9
श्योपुर -48 -34
भिण्ड- 48- 33
मुरैना- 47.5 - 31
गुना -46.4 -31.8
शिवपुरी -46.2 -30

Updated on:
30 Oct 2024 03:57 pm
Published on:
29 May 2024 08:11 am
Also Read
View All

अगली खबर