ग्वालियर

एमपी में प्रचंड गर्मी के बीच भयंकर उमस की एंट्री, हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी

MP Weather: गर्मी के मामले में ग्वालियर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हीटवेव का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

2 min read
MP Weather (फोटो सोर्स: एआई जेनरेटेड)

MP Weather: राजस्थान से आ रही गर्म हवा की वजह से शहर में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बीच बुधवार को उमस ने भी दस्तक दे दी। गर्मी से न दिन में चैन, न रात में। अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने से लोग पसीना से तरबतर रहे। गर्मी के मामले में ग्वालियर प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज हो सकता है। हीटवेव का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

गर्मी व उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर

mp weather (फोटो सोर्स: पत्रिका)

पिछले तीन दिनों से शहर भीषण गर्मी से झुलस रहा है। पारा 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा है। इस कारण सुबह से ही शहर में गर्म हवा चल रही है। दोपहर में भीषण गर्मी होने से सड़कों पर सन्नाटा हो जाता है। बाजार में लोगों की भीड़ घट गई है। गर्मी की वजह से लाइनों में फॉल्ट व ट्रिपिंग बढ़ गई है। बार-बार बिजली गुल होने से लोग गर्मी से बेहाल हैं। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा चल रही है। गर्मी व उमस के कारण लोग पसीना से तरबतर हैं। छह घंटे तक दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हो रहा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

अरब सागर से हल्की नमी आने लगी

अरब सागर से हल्की नमी आने लगी है, जिससे दिन में उमस भरी गर्मी हो रही है, लेकिन बंगाल की खाड़ी का सिस्टम आगे बढऩे पर नमी में बढ़ोतरी होगी। इससे 14 जून से प्री मानसून की हलचल शुरू होगी। आंधी व बारिश आने से गर्मी से राहत रहेगी। 25 जून तक शहर में मानसून की दस्तक हो सकती है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से मानसून आगे बढ़ेगा।

Updated on:
12 Jun 2025 10:03 am
Published on:
12 Jun 2025 10:02 am
Also Read
View All

अगली खबर