ग्वालियर

MP Rains Alert:  48 घंटे गरज- चमक के साथ तेज बारिश का येलो अलर्ट,  IMD latest update

MP Weather: मौसम में बदलाव आएगा। तेज हवा की वजह से झमाझम बारिश के आसार हैं।

less than 1 minute read
MP Weather

MP Weather:मध्यप्रदेश के कई जिलों में मौसम बदलने लगा है। बादलों की वजह से को दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई। इससे दिन व रात का तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया। सर्दी से राहत रही। 27 दिसंबर को पूर्वी व पश्चिमी हवा प्रदेश के ऊपर टकराएगी। इससे शहर सहित अंचल के मौसम में बदलाव आएगा। तेज हवा की वजह से झमाझम बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने ग्वालियर में बारिश व तेज हवा का येलो अलर्ट भी जारी किया है। शहर में सुबह मध्यम कोहरा छाया, जिससे दृश्यता 500 मीटर नीचे रही। कोहरे व बादलों की वजह से 10 बजे धूप नहीं निकली, लेकिन सर्द हवा शांत होने की वजह से सर्दी का अहसास नहीं रहा। दोपहर में हल्की धूप निकली, जिससे राहत रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।


इस कारण मौसम में आएगा बदलाव

-राजस्थान, पंजाब में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इससे अरब सागर से हवा आ रही है। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिससे पूर्वी हवा भी चल रही है। पश्चिमी व पूर्वी हवा प्रदेश के ऊपर टकराएगी।

-27 से 28 दिसंबर के बीच बारिश की संभावना रहेगी। 29 दिसंबर को आसमान साफ हो जाएगा। कोहरे के साथ सर्दी की दस्तक होगी। तेज गति से दिन व रात के तापमान में गिरावट आएगी।

Published on:
27 Dec 2024 11:20 am
Also Read
View All

अगली खबर