14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LPG गैस सिलेंडर: सिर्फ डेढ़ दिन का स्टॉक बचा, पांचवें दिन भी नहीं हो रही बुकिंग

MP News: फिलहाल करीब 18 हजार 730 घरेलू सिलेंडर का स्टॉक बचा है, जो अधिकतम डेढ़ दिन की जरूरत ही पूरी कर पाएगा।

2 min read
Google source verification
LPG Gas Cylinders shortage Only One and a Half Days Stock Remaining in gwalior mp news

LPG Gas Cylinders shortage (फोटो- Patrika.com)

LPG Gas Cylinders: ग्वालियर शहर में रसोई गैस का संकट गहराता जा रहा है। पिछले पांच दिनों से घरेलू गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो पा रहे, इस कारण लोगों के पास मैसेज नहीं पहुंच रहे और एजेंसियों पर भीड़ उमड़ रही है। विभाग ने एजेंसियों पर रजिस्टर रखवाए है, इस पर उपभोक्ता अपना कनेक्शन नंबर लिखकर बुकिंग करा सकता है। इसे ऑनलाइन बुक करने का काम एजेंसी करेगी। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निरीक्षक एजेंसियों और गोदामों के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शहर में फिलहाल करीब 18 हजार 730 घरेलू सिलेंडर का स्टॉक बचा है, जो अधिकतम डेढ़ दिन की जरूरत ही पूरी कर पाएगा। (MP News)

ये स्थितियां बनीं, जिससे बिगड़ रही व्यवस्था

  • कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति बंद हो गई है। सहालग भी हैं। इसकी पूर्ति लोग घरेलू सिलेंडर से करने लगे हैं। पड़ोसी, रिश्तेदार से घरेलू सिलेंडर मांग रहे हैं। तेलों पर कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग होता था. उसकी जगह घरेलू का उपयोग किया जाने लगा है।
  • सिलेंडर के लिए बीते सोमवार से हालात बिगड़ने लगे थे. लेकिन प्रशासन अलर्ट पर नहीं आया। जब दबाव ज्यादा बढ़ गया, तब सक्रिय हुए हैं।
  • गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है. लेकिन ये अपनी स्थिति खाद्य विभाग को स्पष्ट नहीं कर रही है। एजेंसियों की निगरानी भी नहीं कर रही हैं।

सिलेंडर पर दबाव बढ़ा

  • शहर में प्रतिदिन 10 हजार घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति होती है। पिछले पांच दिन में करीब 50 हजार लोगों का दबाव बढ़ गया है. यही स्थिति तीन से चार दिन और जारी रहती है तो संकट और गहरा जाएगा।
  • बीते गुरुवार को शहर में 3462 सिलेंडरों की आपूर्ति की गई है, मांग के अनुसार 30% लोगों तक ही सिलेंडर पहुंचा है।

जिला आपूर्ति नियंत्रक अरविंद भदौरिया से सीधी बात

प्रश्नः सिलेंडर की बुकिंग क्यों नहीं हो रही?

उत्तरः गैस कंपनियों के बुकिंग नंबर पर लोड बढ़ा है। इसके बाद एजेंसियों पर रजिस्टर रखवाए गए हैं। जो भी उपभोक्ता पहुंचेगा उसकी पूरी जानकारी एजेंसी पर दर्ज की जाएगी। एजेंसी संचालक अपने पोर्टल से गैस सिलेंडर का नंबर लगाएगा।

प्रश्नः हेल्पलाइन से क्या सहायता मिल रही है?

उत्तरः हेल्पलाइन नंबर प्रदेश स्तरीय है। इसलिए जानकारी नहीं है, लेकिन हमने अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया है।

प्रश्नः जिले में गैस सिलेंडर की उपलब्धता की स्थिति क्या है?

उत्तरः सिलेंडर पर्याप्त हैं. एजेंसियों का निरीक्षण किया है. उनके पास सिलेंडर उपलब्ध हैं। नंबर लगने के बाद तीन दिन के भीतर उपभोक्ता तक सिलेंडर पहुंचना होगा।

प्रश्नः यदि दिक्कत नहीं है तो एजेंसियों पर भीड़ क्यों है?

उत्तर- ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने से लोग एजेंसी पर पहुंचे हैं। डीएसी नंबर जनरेट नहीं हो रहा था. लेकिन अब बुकिंग होने लगी है। इससे दिक्कत कम हुई है।

प्रश्नः कालाबाजारी की शिकायतें आई हैं?

उत्तरः इससे निपटने पुलिस का सहयोग लिया जा गया है. एजेंसियों पर पुलिस भी निरीक्षण कर रही है। सुबह एजेंसियों की स्थिति देखी थी। (MP News)