MP World Record 2024: तानसेन संगीत शताब्दी समारोह के तहत रविवार शाम ग्वालियर के कर्णमहल दुर्ग पर 546 साधकों के वाद्ययंत्र एक साथ गूंजे।
MP World Record 2024: मध्य प्रदेश ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बनाते हुए अपना नाम गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करा लिया है, तानसेन समारोह में ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया है।
तानसेन संगीत शताब्दी समारोह के तहत रविवार शाम ग्वालियर के कर्णमहल दुर्ग पर 546 साधकों के वाद्ययंत्र एक साथ गूंजे। बांसुरी, सितार, सरोद, संतूर, शहनाई, वायलिन, सारंगी, हारमोनियम पर साधकों की समवेत प्रस्तुति ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम।
बता दें कि तानसेन संगीत समारोह का शुभारंभ रविवार को हुआ। तानसेन समाधि परिसर में महेश्वर के ऐतिहासिक किले की थीम पर बने मंच पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ शुभारंभ किया। समाधि पर तानसेन को नमन भी किया।