24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gwalior news: ‘मेरे तो पारिवारिक संबंध है…’ लिव-इन में रहने वाले STF इंस्पेक्टर केस में नया मोड़, वापस ली FIR

FIR against STF inspector: एसटीएफ टीआई आनंद कुमार जाटव पर लगे शादी का झांसा देकर धोखा देने के मामले में पीड़िता ने एफआईआर खारिज कर दी है।
2 min read
Google source verification
लड़की की प्रतिकात्मत फोटो, STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार जाटव (Photo Source - Patrika और AI)

लड़की की प्रतिकात्मत फोटो, STF इंस्पेक्टर आनंद कुमार जाटव (Photo Source - Patrika और AI)

Gwalior news: एमपी के ग्वालियर में एसटीएफ टीआइ आनंद कुमार जाटव पर शादी का झांसा देकर शादीशुदा महिला से बलात्कार के मामले में नया मोड़ आया है। अब पीड़िता ने एफआइआर को खारिज कर दिया है और आरोप लगाया है कि उस पर पुलिस ने दबाव बनाया था। उसे डरा-धमकाकर एफआइआर कराई गई थी। इसके लिए उसे कस्टडी में रखा गया।

मेडिकल जांच के नाम पर उसे कई अस्पतालों में घुमाया गया। पीड़िता का कहना है कि आनंद कुमार जाटव से तो उसके पारिवारिक संबंध है। उसके पिता का आनंद कुमार से लेन देन को लेकर करीब डेढ़ साल पहले विवाद हुआ था। वह भी आपस में निपट गया था। उसी विवाद का हवाला देकर पुलिस ने उसे बुलाया और आनंद कुमार के खिलाफ जबरिया दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई।

ये है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय महिला का वर्ष 2022 में पति से अलगाव को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान थाटीपुर थाने में पदस्थ तत्कालीन एसआइ आनंद कुमार से उसकी पहचान हुई थी। महिला का आरोप था कि केस में मदद का भरोसा देकर आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर लिया और बातचीत शुरू की। महिला के अनुसार 10 अक्टूबर 2022 की रात आरोपी उसके किराए के कमरे पर पहुंचा। उसने पत्नी को कैंसर होने और उसकी हालत गंभीर होने की बात कही तथा पत्नी की मौत के बाद शादी करने का भरोसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि इसके बाद आरोपी ने करीब तीन साल तक उसे लिव-इन में रखा और बाद में शादी से मुकर गया।

वीडियो रिकॉर्डिंग से लेकर पीएचक्यू तक आवेदन

महिला थाना टीआइ रश्मि भदौरिया का कहना है कि टीआइ आनंद कुमार के खिलाफ पीड़िता खुद शिकायत करने थाने आई थी। उस पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया गया है। पीड़िता ने शिकायत के लिए पीएचक्यू में भी आवेदन किए थे। उसके बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। एफआइआर दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार था। पुलिस ने भिंड स्थित उसके पैतृक घर समेत करीब 12 संभावित ठिकानों पर पहुंच चुकी थी लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और करीबियों की जानकारी जुटाकर उनकी गतिविधियों पर भी नजर रखना शुरू कर दिया था।