ग्वालियर

प्रदेश की इस सीट से पहली बार कोई सांसद बना केंद्रीय मंत्री,भाजपा का है गढ़

सांसद बने नरेंद्र सिंह तोमर ने ली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ
2 min read
• •
Updated: 31 May 2019, 2:53 PM IST
Narendr singh tomar
प्रदेश की इस सीट से पहली बार कोई सांसद बना केंद्रीय मंत्री,भाजपा का गढ़ कहलाती है यह सीट

ग्वालियर। प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। शुक्रवार दोपहर को मंत्रियों के विभागों का बंटवारे में अमित शाह को गृहमंत्री,राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री,निर्मला सीतारमण को वित्त विभाग का जिम्मा दिया गया है। मध्यप्रदेश से थावर चंद गहलोत को सामाजिक न्याय मंत्रालय,प्रहलाद पटेल को संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय,धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम मंत्रालय,राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को इस्पात मंत्रालय और मुरैना से सांसद नरेंद्र सिंह तोमर को कृषि मंत्रालय दिया गया है। नरेंद्र सिंह तोमर को मंत्रालय मिलते ही चंबल संभाग में उनके समर्थकों ने जमकर मिठाई बांटी और पटाखें फोड़े। आपको बता दें कि मुरैना-श्योपुर लोकसभा के इतिहास में पहली बार किसी सांसद को केंद्रीय मंत्री मिला।

लोकसभा चुनाव में मुरैना-श्योपुर सीट से नवनिर्वाचित सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने गुरुवार की शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली और शुक्रवार दोपहर को उन्हें कृषि मंत्रालय दे दिया गया। हालांकि तोमर पिछली सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं, लेकिन तब वे ग्वालियर से सांसद चुने गए थे। लेकिन इस बार वे मुरैना-श्योपुर सीट से चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे हैं और ये पहली बार है, जब इस सीट से जीता कोई सांसद मंत्री मंडल में जगह पाने में सफल रहा है। इससे पहले भी सत्तापक्ष के कई सांसद मुरैना-श्योपुर सीट से रहे हैं, लेकिन मंत्री पद पहली बार हाथ आया है।

ऐसे में अब दोनों ही जिलों के लोगों को विकास की ज्यादा और दुगुनी उम्मीदें बंध गई हैं। भाजपा के युवा नेता नकुल जैन कहते हैं कि मुरैना-श्योपुर के सांसद का मंत्री बनना बहुत बड़ी बात है और इससे क्षेत्र में ब्रॉडगेज सहित कई अन्य लंबित बड़े प्रोजेक्ट जल्द धरातल पर उतरेंगे। वहीं युवा समाजसेवी संजय मंगल कहते हैं कि मुरैना-श्योपुर क्षेत्र को पहली बार केंद्रीय मंत्री पद मिलने से क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। कुछ इसी तरह का इत्तेफाक गृहिणी निधि उपाध्याय भी रखती हैं, उनके अनुसार तोमर के मंत्री बनने से क्षेत्र में रुके प्रोजेक्ट आगे बढ़ेंगे।

कुशल नेतृत्व
नरेंद्र सिंह तोमर 1977 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बनाए गए थे। युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहते हुए 1996 में युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए। तोमर पहली बार 1998 में ग्वालियर से विधायक निर्वाचित हुए और इसी क्षेत्र से वर्ष 2003 में दूसरी बार चुनाव जीता। इस दौरान वे उमा भारती, बाबूलाल गौर और शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में कई महत्त्वपूर्ण विभागों के मंत्री भी रहे। तोमर दो बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे और दोनों बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी। इसे कुशल नेतृत्व का परिणाम माना गया।

नरेन्द्र सिंह तोमर
उम्र- 62 वर्ष
शिक्षा- स्नातक
मोदी की भरोसेमंद टीम में शामिल

अब श्योपुर को तोमर से दुगुनी उम्मीदें

Updated on:
31 May 2019, 2:53 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज