ग्वालियर

केंद्रीय मंत्री बोले तीन तलाक बिल को धर्म और व्यक्ति से नहीं जोडऩा चाहिए और ये

लोकसभा में बहुमत के आधार पर बिल पेश हुआ है, उम्मीद है राज्यसभा में पास हो (narendra singh tomar statement) संग्रहालय परिसर में नरेंद्र तोमर ने कहा कि पिछली सरकार में भी हम लोगों ने यह बिल पेश किया था
3 min read
• •
Updated: 23 Jun 2019, 2:51 PM IST
narendra singh tomar
केंद्रीय मंत्री बोले तीन तलाक बिल को धर्म और व्यक्ति से नहीं जोडऩा चाहिए और ये

ग्वालियर। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में कहा है कि तीन तलाक बिल को धर्म, व्यक्ति और बिरादरी से जोडकऱ नहीं देखा जाना चाहिए। यह नारी न्याय और सम्मान का बिल है। हजारों मुस्लिम बहनें देश भर में तीन तलाक से पीडि़त हैं। उनका जीवन बर्बाद हो गया है, सरकार उनके जीवन को आबाद करने की दृष्टि से और आने वाले समय में किसी बहन के साथ ऐसा अन्याय न हो, (narendra singh tomar statement) इस बिल के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं।

संग्रहालय परिसर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि पिछली सरकार में भी हम लोगों ने यह बिल पेश किया था और लोकसभा में पारित हो गया था,लेकिन राज्यसभा में पास नहीं हो सका था। इस बार लोकसभा में बहुमत के आधार पर बिल पेश हुआ है, उम्मीद है राज्यसभा में पास हो जाएगा। (Three divorce bills in morena)

विफलता के कगार पर खड़ी है कांग्रेस सरकार
मप्र की कमलनाथ सरकार को लेकर तोमर ने कहा कि किसी भी सरकार को विफल होने में ढाई वर्ष का समय लगताा है,लेकिन कमलनाथ सरकार चार-पांच माह में विफलता के कगार पर खड़ी है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चौपट हो चुकी है और विकास के सभी काम ठप पड़े हैं। अधोसंरचना विकास के किसी भी कार्य का पेमेंट नहीं किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में अफरा-तफरी का माहौल और कांग्रेस अंर्तकलह से ग्रस्त है। कब तक यह सरकार रहेगी और कब गिरेगी यह कहा नहीं जा सकता। मप्र में हम विपक्ष में हैं और हमारे कार्यकर्ता सजग हैं।

भाजपा की सरकार थी तो लोगों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही थी। अब नहीं मिल रही है, इस पर भाजपा ने प्रदेश भर में लालटेन जुलूस निकालकर जनता की आवाज उठाई है। आगे भी भाजपा आवाज उठाती रहेगी। इससे पहले शताब्दी एक्सप्रेस से मुरैना आगमन पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। समर्थन में नारेबाजी की और फूल मालाओं से लाद लिया। बाद में वे रेस्ट हाउस गए और दैनिक क्रियाओं से निवृत्त होने के बाद हाइवे किनारे स्थित शहीद स्मारक पर जाकर देश के शहीदों को पुष्पांजलि दी। बाद में अमर शहीद पं. रामप्रसाद बिस्मिल संग्रहालय पहुंचकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तोमर ने श्रीबिहारी जी मंदिर में भी पूजा-अर्चना की। उसके बाद वे पोरसा तहसील में स्थित अपने पैतृक गांव औरेठी के लिए रवाना हो गए। अपने गृहगांव में केंद्रीय मंत्री ने विधि-विधान से आसमानी माता की पूजा-अर्चना की और लोगों से भी मुलाकात की।

नगरा भी गए केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शनिवार को अपने दौरे के दौरान गृहगांव औरेठी में पूजा-अर्चना के बाद समीपवर्ती नगरा गांव में भी गए। यहां के दो युवक पिछले दिनों सडक़ दुर्घटना में और एक चंबल में मगर के हमले में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के यहां भी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

पीतल के लड्डू गोपाल भेंट किए
पोरसा. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को व्यवसायी कौशल किशोर गुप्ता, श्रीभगवान गुप्ता व डॉ डीएस सेंगर ने 11 किलो पीतल के भगवान लड्डू गोपाल की प्रतिमा भेंट की। मुरैना आभार सभा में पहुंचकर उन्होंने मंच से यह प्रतिमा भेंट की।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज