ग्वालियर

राजशाही ड्रेस व क्लॉथ ज्वैलरी के साथ खनकेंगी डांडिया स्टिक

नवरात्र यानि उत्साह, उमंग और शृंगार के दिन। इन दिनों लेडीज में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि वह गरबा-डांडिया के मुख्य आयोजन में पहने क्या?। इसी कन्फ्यू
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 2:53 PM IST
garba 2017

ग्वालियर। नवरात्र यानि उत्साह, उमंग और शृंगार के दिन। इन दिनों लेडीज में सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है कि वह गरबा-डांडिया के मुख्य आयोजन में पहने क्या?। इसी कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए पत्रिका कुछ स्पेशल टिप्स दे रहा है। हर बार की तरह इस बार भी मार्केट में ट्रेडिशनल डिजाइंस के साथ नए ट्रेंड्स मार्केट में देखने को मिल रहे हैं। इनमें डबर घेर लहंगा, ट्रेडिशनल लहंगा, मल्टीकलर ड्रेस आदि खास पसंद बने हुए हैं। साथ ही डिफरेंट हेयर स्टाइल, ज्वैलरी भी यंगस्टर्स के बीच खास बनी है।


गुजराती व राजस्थानी ज्वैलरी फस्र्ट च्वॉइस
मार्केट में चनिया-चोली के मैचिंग की लाइट वेटेड क्लॉथ ज्वैलरी खासी पसंद की जा रही है। शोरूम ऑनर जेएस मेहता ने बताया क्लॉथ ज्वैलरी में कोढ़ी वर्क, कलरफुल पोम-पोम वर्क, कांच के टुकड़े का वर्क, मोती लटकन, लेस वर्क वाली हैंडमेड ज्वैलरी उपलब्ध है। ज्वैलरी का पैटर्न गुजराती और राजस्थानी कल्चर पर है।


गर्मी से राहत देगी क्लॉथ ज्वैलरी : क्लॉथ ज्वैलरी क ा ट्रेंड बाजार में लाने वाली श्रद्धा जैन बताती हैं कि हमेशा पुराने लुक से लोग भी बोर हो गए थे। क्लॉथ से बनी ज्वैलरी अच्छे लुक के साथ गर्मी से भी राहत देगी।


मल्टीकलर ड्रेस व ज्वैलरी : यूथ को न्यू लुक देने मल्टीकलर ड्रेसेज के साथ मल्टीकलर ज्वैलरी भी अवेलेवल हैं, जिन्हें पार्टिपेंट्स ट्राय कर सकते हैं। मल्टीकलर का यूज ब्लैक मटेल व आक्सीडाइड, सिल्वर मैटल ज्वैलरी में किया
गया है।


माथे पर मोर : मोती और पोम-पोम से बने मोर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मोर आपके मेकअप को पूरा करता है। साथ ही माथे की शोभा भी बढ़ाता है। वहीं झुमकी, नेकलेस, कलर मैटल बेंगल्स, बाजूबंद, कमरबंद, एंकलेटस आदि ज्वैलरी भी गल्र्स को भा रही हैं।


न्यू ट्रेंड में डांडिया स्टिक : डांडिया स्टिक मां दुर्गा की तलवार को दर्शाती है। इसलिए गरबा में डांडिया का महत्व है। इस बार डांडिया स्टिक का भी न्यू ट्रेंड मार्केट में आया है। स्टिक में लेस वर्क के साथ लटकन व घुंघरू का यूज किया है।


गल्र्स ले रहीं मेकअप टिप्स : यंगस्टर्स ब्यूटी एक्सपर्ट से मेकअप के टिप्स ले रहे हैं। न्यू टे्रंड में नैचुरल मेकअप चलन में है। इसलिए लिपस्टिक में डार्क शेड पसंद किए जा रहे हैं। गल्र्स आंख व होठ को हाईलाइट करना भी पसंद करती हैं।

फ्यूजन वियर में धोती-पैंट
गरबा टे्रडिशन का फै शन कभी जाता नही है। बल्कि इसमें हर बार कुछ ना कुछ नया ही देखने को मिलता है। फैशन डिजाइनर प्रमेन्द्र आर्य ने बताया कि इस बार फ्यूजन वियर में धोती पैंट्स के साथ स्टोन, मिरर वर्क व एंब्रायडरी की साड़ी है। धोती के साथ फुल ग्लास वर्क का टॉप, लहंगे में मिरर वर्क , थ्रेड वर्क, टिकी वर्क, नेट लेयर, स्टोन वर्क को पसंद किया जा रहा है।

ये ज्वैलरी देगी लुक
नेकलेस: क्लॉथ, लेस, पोम-पोम, कोढ़ी से बने लाइट वेटेड नेकलेस ट्रेडिशनल लुक को और अट्रेक्टिव बनाएंगे। मार्केट में गल्र्स इस तरह के न्यू लुक को ज्यादा पसंद कर रही हैं।


बाजूबंद: स्टोन, पर्ल, कर्लड लेस, पोम-पोम वर्क से बने बाजूबंद चनिया-चोली के साथ ट्रेडिशनल टच देता है। बाजूबंद गल्र्स को बहुत पसंद कर रही हैं।


कमरबंद: मिरर और स्टोन वर्क से बना कमरबंद गरबा-डांडिया ड्रेस को और आकर्षक बनाता है। साथ ही मोतियों की लटकन ड्रेस में चार चांद लगा देती है।


एंकलेटस: गल्र्स एंकलेटस को अपने ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ पहना पसंद करती हैं।


बैंगल्स: लटकन के साथ बैंगल्स का ट्रेंड चल रहा है। लुक तभी आता है जब आप अपने ड्रेस की मैचिंग की बैंगल्स न पहन लें।

Published on: