
ग्वालियर। इंसान की जिंदगी में उसकी राशियों का अहम किरदार निभाती हैं। हिन्दू धर्म के शास्त्रों की माने तो हर इंसान का व्यवहार,व्यक्तित्व आदि उसके गृह और नक्षत्र तय करते हैं। ऐसे में गृहों की दशा बदलने से और अन्य राशियों में प्रवेश करने से इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बात में कोई दो राय नही है कि हर इंसान सुखद जीवन बीताना चाहता है,परंतु उसका बुरा समय कभी उसका पीछा नहीं छोड़ता। मनुष्य को जीने के लिए तीन चीज़ों की सबसे अधिक आवश्यकता रहती है। जिसमे रोटी,कपडा और मकान शामिल हैं। लेकिन,आज के इस महंगाई के दौर में पैसे को ही हर जगह उत्तम माना जाता है।
दुनिया में मौजूद ऐशों आराम की सभी चीज़ें खरीदने के लिए इंसान पैसे के पीछे भागता रहता है जबकि,धन की प्राप्ति भी इंसान की राशि और उसके गृह ही तय करते हैं। माता को समर्पित 9 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में माता के नौ रुपों की विशेष पूजा की जाती है। इसमें प्रत्येक दिन एक देवी को समर्पित होता है जो कि अपने भक्तों का अभीष्ट सिद्ध कर अनुग्रहीत करती हैं।
वैसे तो मां दुर्गा की पूजा किसी भी रूप में करने पर मां को स्वीकार होता है लेकिन अगर आप अपनी राशि के हिसाब से पूजा-पाठ करें तो वह आपके लिए विशेष उपयोगी हो सकता है। पंडित राधे महाराज ने बताया कि मेष राशि यदि मेष राशि के लोग स्कंद माता की विशेष पूजा करें तो उनके सपने जल्द ही पूरे हो सकते हैं। ऐसे ही यदि आप राशि के हिसाब से माता की पूजा करेंगे तो जल्द ही आपकी किस्मत बदल जाएगी।
हर रोज नियमित पूजा
नवरात्र में वैष्णो देवी माता के पूजा-अर्चना का समय बदल दिया गया है। अब मां को 30 मिनट का दोपहर का विश्राम कराया जा रहा है। हर रोज नियमित पूजा सुबह 6 बजे मंगल आरती के साथ शुरू होकर पट खोले जाते हैं। यह पट दोपहर 12 बजे तक बंद होते थे। इसके बाद शाम 4 बजे से 8 बजे तक दर्शन का समय होता था। शाम को आठ बजे पूजा के बाद पट बंद करके मंदिर बंद कर दिया जाता था। नवरात्र में मां को सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में जगाया जाता है। 5 बजे तक स्नान आदि के बाद मंगल आरती होती है। सुबह 8 बजे हवन के साथ हलुआ का भोग लगाया जाता है। इसके बाद दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक 30 मिनट के लिए मां को दोपहर का भाग लगाकर विश्राम कराया जाता है। मंदिर के पुजारी लक्ष्मण दास शर्मा का कहना है कि 1 बजे से रात 11 बजे तक मां दर्शन दे रही हैं। इसी बीच शाम को 6 बजे संध्या आरती और रात 11 बजे शयन आरती कराई जा रही है।
57 दिन रहेगा प्रभाव
उन्होंने बताया कि तीस साल बाद शनि मंगल के द्वधं योग में नवरात्र सात मार्च से मंगल गृह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर गया था। धनु राशि में पहले से ही विराजमान शानि के कारण शनि मंगल द्वधं योग बना हुआ है जो 30 साल बाद नवरात्री पर बना हुआ है। यह योग 57 दिन रहेगा जो कि 2 मई को पूरा होगा। पंडित सतीश सोनी के अनुसार शनि और मंगल दाोनों एक दूसरे के विरोधी हैं और उनमें हमेशा शत्रुता रहती है इसलिए किसी जातक की कुंडली में यदि यह दोनों गृह साथ होने से उसके जीवन को कष्टकारी बनाते है। भले ही जातक की कुंडली में यह दोनों गृह शुभभाव में बैठे हो तब भी जातक के जीवन में यह उथल-पुथल मचाते रहते हैं। साथ ही यह राशियो पर भी बड़ा प्रभाव डालते हैं।
ऐसे करें पूजन
मेष राशि : यदि मेष राशि के लोग स्कंद माता की विशेष पूजा करें तो उनके सपने जल्द ही पूरे हो सकते हैं।
वृषभ राशि : यदि इस राषि चक्र के लोग माता के महागौरी स्वरुप की विशेष पूजा करें तो उन्हें वांछित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोगों को माता के ब्रह्मचारिणी रुप की पूजा करने से सभी प्रकार के अज्ञान रुपी अंधकार दूर हो जाते हैं।
कर्क राशि : इस राशि के लोगों को माता के शैलपुत्री रुप करा पूजन-अर्चन करनी चाहिए।
सिंह राशि : इस राशि के लोगों को मां कुष्मांडा को विधि-विधान से पूजन करने पर धन, पद, प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सकते हैं
कन्या राशि : कन्या राशि वाले मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करें। इससे उन्हें विशेष लाभ की प्राप्ति होगी।
तुला राशि : तुला राशि के लोग मां के महागौरी स्वरुप का पूजन करें। इसे करने से वे विशेष परिणाम प्राप्रत कर सकते हैं
धनु राशि : धनु राशि के लोग मां चंद्रघंटा की पूजा करें। माता की विशेष कृपा होगी।
मकर राशि : मकर राशि के लोगों का मां के कालरात्रि स्वरूप का पूजन करना सर्वोत्तम माना जाता है। इससे उनके पद- प्रतिष्ठा, धन-धान्य में वृद्धि होती है।
कुंभ राशि : इस राशि के लोग भी मां कालरात्रि का पूजन करके विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
मीन राशि : मीन राशि के लोग मां चंद्रघंटा की पूजन को कर सुख-समृद्धि व धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं।
अलग-अलग चुनरियां मगाई
शक्ति की भक्ति में डूबे जनमानस के मन में श्रद्धा का भाव नवरात्र शुरू होते ही हर तरफ देखा जा रहा है। लोग मां की पूजा-अर्चना कर लाभ लेकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। ग्वालियर शहर के प्रसिद्ध देवी मंदिरों पर श्रद्धालुओं का अल सुबह से आना ही शुरू हो जाता है जो कि देर रात तक चलता रहता है। झांसी रोड स्थित वैष्णो देवी मां के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में मां के भक्त मंदिर पहुंच रहे हैं।
यहां मां के लिए खास चुनरी आई है जो कि मैहर शहर से शारदा माता के लिए तैयार करने वाले कारीगर से मां वैष्णो देवी के लिए नौ दिन के लिए अलग-अलग चुनरियां मंगाई गई हैं। वहीं, मां के शृंगार को लेकर बेंदी, झुमके सहित अन्य सामान मथुरा से मंगाया गया है। यह मंदिर शहर के अन्य मंदिरों से अलग है।