घर से काम पर जाते ही पड़ौसी कर लेते हैं जमीन पर कब्जा

गुलियाई गाँव के किसान ने जमीन को बचाने के लिए कलेक्टर से शिकायत की है। फरियादी का कहना है कि पड़ौस में रहने वाले किसान दबंग परिवार से हैं।

less than 1 minute read
Dec 23, 2015
occupied land
ग्वालियर। गुलियाई गाँव के किसान ने जमीन को बचाने के लिए कलेक्टर से शिकायत की है। फरियादी का कहना है कि पड़ौस में रहने वाले किसान दबंग परिवार से हैं। इनकी नजर जमीन पर है पहले भी जमीन की मांग कर चुके हैं जब जमीन नहीं दी तो जबरन कब्ज़ा कर रहे हैं।

शिकायतकर्ता बलविंदर सिंह ने बताया कि उसकी जमीन गुलियाई गाँव के सर्वे नम्बर 527 में 0.130 है., सर्वे नम्बर 528 में 0.230 है. सर्वे नम्बर 60 में 0.230 हैक्टेयर है। खेती के साथ ही वह पंजाब में काम भी करता है। इस जमीन पर उपेन्द्र सिंह जाट कब्जा करना चाहता है। इस बार फिर से उसने कब्जे का प्रयास किया है। किसान ने कलेक्टर से कहा है कि कब्जा करने वाले ने उसको जमीन छोड़ने की धमकी भिन्डी है। किसान का कहना है कि मेरी जमीन पर कब्जा करने की नियत रखने वाले मेरी हत्या भी करा सकते हैं। कलेक्टर ने पुरे मामले की जाँच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए हैं।
Published on:
23 Dec 2015 01:38 pm
Also Read
View All