ग्वालियर

छह विधानसभा में 255 नए मतदान केंद्र बने, इससे मतदाता को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा, घर के नजदीक रहेगा

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को नए मतदान केंद्रों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस बैठक में नए केंद्रों की जानकारी दी। छह विधानसभा में 255 मतदान केंद्र नए बढाए गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 11:06 AM IST
new polling stations
new polling stations

कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को नए मतदान केंद्रों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। इस बैठक में नए केंद्रों की जानकारी दी। छह विधानसभा में 255 मतदान केंद्र नए बढाए गए हैं। 114 मर्ज किए गए हैं। इससे मतदाताओं को भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। घर के नजदीक केंद्र होग। अब 1934 मतदान केंद्र हो गए हैं।

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी रुचिका चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया की जानकारी दी गई। बैठक से पहले उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का अवलोकन भी कराया गया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक नहीं होगी। जिले में 369 ऐसे केंद्र पाए गए थे, जिनमें यह सीमा पार थी। इनमें से 114 मतदान केंद्रों के मतदाताओं को नजदीकी केन्द्रों में मर्ज किया गया और 255 नए केन्द्र बनाए गए।

विधानसभा क्षेत्रवार स्थितिhttps://www.patrika.com/bhopal-news/tax-evasion-of-rs-20-crores-exposed-mp-raid-network-also-abroad-19916733

ग्वालियर ग्रामीण: 273 केंद्र में 49 बड़े केंद्र थे। 17 मर्ज किए गए और 32 नए बनाए गए। अब कुल संख्या 305।

ग्वालियर: 306 केंद्र में 71 बड़े केन्द्र पाए गए। 34 मर्ज किए गए और 37 नए बने। अब कुल संख्या 343।

ग्वालियर पूर्व: 319 केन्द्रों में 83 बड़े केंद्र ्र थे। 19 मर्ज और 64 नए बने। अब कुल संख्या 383।

ग्वालियर दक्षिण: 254 केंद्र में 76 बड़े केंद्र थे। 19 मर्ज और 57 नए बने। अब कुल संख्या 311।

भितरवार: 267 केंद्र ं में 43 बड़े केंद्र पाए गए। 20 मर्ज किए गए और 23 नए बने। अब कुल संख्या 290।

डबरा: 260 केंद्र में 47 बड़े केंद्र थे। 5 मर्ज और 42 नए बने। अब कुल संख्या 302।

Updated on:
4 Sep 2025, 11:06 AM IST
Published on: