MP Weather: 3 अप्रेल को जमू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके सक्रिय होने पर अरब सागर से भी नमी आएगी। कई जिलों में मौसम बदलेगा।
MP Weather: एमपी के कई जिलों मौसम अचानक से ठंडा हो गया है। अप्रेल का पहला दिन ज्यादा नहीं तपा। पिछले चार साल बाद अप्रेल की ठंडी शुरूआत रही। न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इससे रात में सर्दी का अहसास हुआ।
इससे पहले न्यूनतम तापमान 2021 में 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। दिन का तापमान भी स्थिर रहने से गर्मी नहीं बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण अगले 48 घंटे में तेज हवा चल सकती है। गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है।
महाराष्ट्र में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है, बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, वहीं 3 अप्रेल को जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, इसके सक्रिय होने पर अरब सागर से भी नमी आएगी। इन सब कारणों से शहर का मौसम बिगड़ेगा। न्यूनतम तापमान व अधिकतम तापमान स्थिर रह सकता है। गर्मी से राहत रहेगी।
अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, खंडवा, नरसिंहपुर समेत 11 जिलों में बुधवार को ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल और जबलपुर में अंधड़ चलने की संभावना है, जिसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।
खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में ओले गिरने और तेज आंधी का ऑरेंज अलर्ट है।