ग्वालियर

एक महीने पहले हुआ था ब्याह अब हो गई ये महिला विधवा, जाने क्या हुआ इसके साथ

शादी को एक महीने पहले हुआ था ब्याह अब हो गई ये महिला विधवा, जाने क्या हुआ इसके साथ

2 min read
Apr 23, 2018

मुरैना। शादी के बाद एक महिला जाने कितने सपने सजाती है। अपने पति के साथ पूरा जीवन जीने के लिए अलग अलग प्लानिंग करती है। शादी के बाद के हर पल को अपने पति के साथ जीने के लिए सोचती है। लेकिन कभी- कभी किसी की किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है। विधि का विधान कब बदल जाए किसी को नही पता चलता है। कैलारस में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है।

मृतक की एक माह पूर्व कैलारस में सम्मेलन से शादी हुई थी, उसकी नवविवाहिता के हाथों की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति उसका साथ छोड़ गया। मृतक की एक माह पहले ही शादी हुई थी। पती की लंबी उमर के लिए भरी जाने वाली मांग अब सूनी हो गई। शादी का लाल जोड़ा हमेशा के लिए साथ छोड़ गया है। कैलारस में शनिवार रात को नेपरी पुल पर कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। उनको कैलारस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक को गंभीर हालत में मुरैना जिला अस्पताल रैफर किया गया।

पुलिस के अनुसार मिथुन (२२) पुत्र लालपति शाक्य निवासी नई बस्ती रिठोनियां मोड़ कैलारस, दीपक उर्फ शुक्रिया (२०) पुत्र मुन्ना शाक्य, अन्नू उर्फ अनिल (२०) पुत्र तेज सिंह शाक्य, शैलेन्द्र (२२) पुत्र रमेश जालोरिया निवासी कैलारस शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को शादी समारोह से लौट रहे थे।

गाड़ी तेज रफ्तार में थी इसलिए डेढ़-दो बजे नेपरी पुल पर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार मिथुन शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीनों युवकों को घायल अवस्था में कैलारस अस्पताल ले जाया गया। वहां से शैलेन्द्र को गंभीर हालत में मुरैना रैफर कर दिया गया। मृतक मिथुन का सात मार्च को कैलारस में सम्मेलन से विवाह हुआ था।

उसकी पत्नी रूबी के हाथ की अभी मेहंदी भी नहीं छूटी थी कि पति उसे अकेला छोड़ गया। मृतक के घर पर नवविवाहिता का मुंह दिखावनी करने के लिए आ रही रिश्तेदार की महिलाओं को गम का सामना करना पड़ा। नवविवाहिता का रो-रोकर बुरा हाल है,

घर परिवार की महिलाएं उसको दिलासा दिला रही थीं, लेकिन उसके आंसू नहीं थम रहे थे। वहीं घायल शैलेन्द्र शाक्य की शादी भी छह मार्च को हुई थी, उसके पिता एडीओ हैं इसलिए उसको शादी में कार मिली थी। उसी कार से शादी समारोह से लौट कर आ रहे थे। तभी दुर्घटना हो गई।

Published on:
23 Apr 2018 12:16 pm
Also Read
View All