ग्वालियर

ग्वालियर से मुंबई जाने अब मिलेगी एक और नई फ्लाइट

शहर से मुंबई जाने अब एक और नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। सिविल एवियेशन की प्लानिंग के अनुसार दिसंबर के आखिर तक फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा...

less than 1 minute read
Dec 05, 2020
ग्वालियर से मुंबई जाने अब मिलेगी एक और नई फ्लाइट

ग्वालियर. शहर से मुंबई जाने अब एक और नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। सिविल एवियेशन की प्लानिंग के अनुसार दिसंबर के आखिर तक फ्लाइट का संचालन शुरू हो जाएगा। दरअसल, राजमाता विजयाराजे एयरपोर्ट से वर्तमान में स्पाइस जेट की चार फ्लाइट संचालित हो रही हैं। इनके माध्यम से शहर वासियों को बैंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू के लिए सीधी हवाई सेवा उपलब्ध है। अब यह नई सेवा शुरू होने से मुंबई के लिए हवाई सेवा मिल सकेगी। फ्लाइट साप्ताहिक रूप से चलेगी। 15 दिसंबर तक इसकी अनुमति मिल सकती है।

इन्होंने कहा
हवाई सेवा में विस्तार की प्लानिंग के साथ-साथ स्पाइस जेट की एक और नई फ्लाइट मिलेगी। यह मुंबई से ग्वालियर के बीच संचालित होगी। 15 दिसंबर तक यह प्लेन ग्वालियर को मिल सकता है।
किशोर कान्याल, एडीएम


दिसंबर में यह फ्लाइट ग्वालियर को मिलने की संभावना है, अभी डेट फाइनल नहीं हुई है, लेकिन प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इसके साथ ही ग्वालियर को एक और नई हवाई सेवा मिल सकेगी।
वसीम अहमद अंसारी, एयरपोर्ट डायरेक्टर

Published on:
05 Dec 2020 10:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर