ग्वालियर

भारत आए पाकिस्तानी कारोबारी के साथ हुई ऐसी घटना,हर कोई रह गया हैरान

पाकिस्तान लौटते वक्त हुआ हादसा, हजीरा इलाके में यादव धर्मकांटे के पास पड़ा मिला था शव
2 min read
• •
Updated: 9 Jul 2018, 10:44 AM IST
pak man death
भारत आए पाकिस्तानी कारोबारी के साथ हुई ऐसी घटना,हर कोई रह गया हैरान

ग्वालियर। पाकिस्तान से भारत में रहने वाले पत्नी के भाई के बेटे की शादी में शामिल होने आए इस युवक के साथ ऐसी घटना हो गई। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पाकिस्तानी कारोबारी अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ इंदौर में पत्नी के भाई के बेटे की शादी में शरीक होकर अमृतसर लौट रहा था, तभी उसकी ग्वालियर में यादव धर्मकांटे के पास खंबा नम्बर 426 के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। इसकी जानकारी उस कारोबारी की पत्नी और बेटों को दिल्ली में उस समय मिली जब वहां ट्रेन के पहुंचने पर उन लोगों की नींद खुली और उनको ढूंढ़ा। इंदौर से आए उनके पत्नी के भाई ने शव को पहचाना।

पुलिस ने पीएम कराकर मर्ग कायम कर शव को उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस के मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत कसमोर के रहने वाले कैलाश कुमार (43) पुत्र भावन दास का पाकिस्तान में आटा चक्की का कारोबार है। इंदौर में कपड़ा व्यापारी सुनील दामानी के बेटे की 17 जून को शादी थी। उसमें शरीक होने पत्नी बबीता, दोनों बेटों के साथ 8 जून को पाकिस्तान से इंदौर पहुंचे थे। शादी के बाद कुछ दिन मेहमानी की। फिर इंदौर-अमृतसर ट्रेन के एस-2 में अमृतसर का रिजर्वेशन कराया। वहां से पाकिस्तान के लिए फ्लाइट थी। 6 जुलाई की शाम परिवार सहित सवार हुए।

पत्नी की नींद खुली तब पता चला
बताया गया कि दिल्ली में पत्नी की नींद खुली तो कै लाश ट्रेन मंें नहीं थे। फिर इंदौर फोन कर भाई को बताया। 7 जुलाई सुबह करीब 5 बजे ग्वालियर में ट्रेन पटरी के पास उनका शव मिला। पुलिस ने कपड़े चेक किए तो एेसा कोई सामान नहीं मिला, जिससे पहचान हो पाती। पुलिस ने शव पीएम हाउस में रखवा दिया। रविवार को परिजन ढूंढते हुए पीएम हाउस पहुंचे तब पहचान हुई। पुलिस का कहना है कै लाश हवा खाने ट्रेन के गेट पर आकर खड़े हो गए होंगे, नींद का झौंका आने से वह गिर पड़े जिससे उनकी मौत हो गई।

इस तरह कैलाश का लगा पता
बबीता ने पति कैलाश को ट्रेन में ढूंढा, नहीं मिले तो सोचा रास्ते में स्टेशन पर उतरे होंगे तो ट्रेन छूट गई होगी। इसलिए अमृतसर में दूसरी ट्रेन का इंतजार किया, लेकिन उस ट्रेन में भी कैलाश नहीं थे। उधर बबीता के भाई सुनील ने ग्वालियर में समाधिया कॉलोनी में रहने वाले रिश्तेदार को थाने जाकर पता करने को कहा। वह जीआरपी थाने पहुंचे, तब पता चला पटरी के पास शव मिला है। हजीरा थाने जाकर पता करने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें हुलिया बताया। फिर पीएम हाउस जाकर देखा तो शव क ैलाश का ही निकला।

दाहिने हाथ पर लिखा था नाम
कैलाश के दाहिने हाथ पर उर्दू मंे उनका नाम गुदा हुआ था। रिश्तेदार को शव पहचानने में मुश्किल हो रही थी, लेकिन हाथ पर नाम गुदा देखा तो पहचान लिया। इसके बाद इंदौर से भी आ गए। उन्होंने भी शव को पहचान लिया।

ताबूत में रखकर भेजा शव
शव को एक ताबूत में रखवाकर एंबुलेंस से अमृतसर भेजा गया है। बताया जाता है वहां से फ्लाइट द्वारा शव को पाकिस्तान ले जाया जाएगा। हालांकि उनकी पत्नी बबीता वापस इंदौर आ गई थीं। उन्हें इंदौर से अमृतसर भेज दिया गया है। वहां से वे पति के शव के साथ पाकिस्तान जाएंगी।

Updated on:
9 Jul 2018, 10:44 AM IST
Published on: