ग्वालियर

अमिताभ, रेखा-श्रीदेवी बन खेली होली, भंग का चढ़ा रंग, लगक ठुमके, मना रंगों का उत्सव

अमिताभ, रेखा-श्रीदेवी बन खेली होली, भंग का चढ़ा रंग, लगक ठुमके, मना रंगों का उत्सव
less than 1 minute read
Mar 15, 2019
PATRIKA HOLI CELEBRATION
PATRIKA HOLI CELEBRATION

पत्रिका का होली सेलिब्रेशन
उम्र का बंधन तोड़ खेली बृज की लट्ठमार होली

भंग चढ़ाकर ठुमके लगाते अमिताभ बच्चन और उनके इर्द-गिर्द परफॉर्म करतीं श्रीदेवी, रेखा, माधुरी। बॉलीवुड थीम पर पत्रिका की ओर से आयोजित इस होली सेलिब्रेशन में मेंबर्स एक्टर और एक्ट्रेस के ड्रेसअप में शामिल हुई थीं। होली से जुड़े गानों पर उन्होंने बॉलीवुड स्टॉर के रॉक अंदाज में एक्टिंग की और कदम भी थिरकाए। शाम से शुरू हुआ रंगों का उत्सव रात तक चला, जिसमें लायंस क्लब ग्वालियर आस्था और जेडी इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने खूब होली खेली।

आकर्षण का केन्द्र रही लट्ठमार होली

हमेशा बरसाने में खेली जाने वाली लट्ठमार होली लायंस क्लब आस्था की मेंबर्स ने बैम्बू रेस्टोरेंट में खेली। महिलाओं के हाथों में लट्ठ थे और अमिताभ बनी मीनाक्षी गोयल के हाथ में ढाल। रंग-गुलाल के बीच यह होली और भी खास उस समय हो गई, जब राधा की नगरी का यह माहौल ग्वालियर में नजर आया। इस उत्सव के रंग को हर एक ने अपने मोबाइल में कैद किया।

पिसी भंग, चढ़ा रंग

इस दौरान मेंबर्स ने भंग पीसी और सभी को पिलाई। ठंडई और भंग की मस्ती उनके डांस में नजर आई। हार्ट बीट म्यूजिक के बीच थिरके कदमों से बना माहौल आकर्षण का केन्द्र रहा। सभी ने गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान बधाई गीत और फाग भी गाए गए।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर आस्था की फाउंडर प्रेसीडेंट मीनाक्षी गोयल, प्रेसीडेंट प्रीती सिंह, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, राका पाठक, वंदना भूपेन्द्र प्रेमी, जेडी इंस्टीट्यूट के स्टूडेंट्स ने भाग लिया।

Published on:
15 Mar 2019 01:13 pm