Mother's grief Jyotiraditya Scindia: ज्योतिरादित्य सिंधिया को ढांढस बंधाने पहुंचे शिवराज सिंह चौहान, राजमाता माधवी राजे की पार्थिव देह को दी श्रद्धांजलि
Madhavi Raje Scindia Passed Away: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजपरिवार की राजमाता माधवी राजे सिंधिया के निधन से ग्वालियर सहित पूरे मध्यप्रदेश में शोक की लहर है। दिल्ली AIIMS में राजमाता के निधन के बाद दिल्ली में ही राजमाता की पार्थिव देह ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए रखी गई है। जहां तमाम दिग्गज नेता और हस्तियां उनके अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंच रही हैं।
दिल्ली में शोकाकुल ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान भी पहुंचे। शिवराज सिंह चौहान ने राजमाता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ढांढस भी बंधाया। शिवराज सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया की एक तस्वीर भी इस दौरान की सामने आई है जिसमें शिवराज सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया का हाथ पकड़कर उन्हें इस बात का एहसास दिलाते दिख रहे हैं कि दुख की इस घड़ी में वो उनके साथ हैं।
यह भी पढ़ें- Jyotiraditya Scindia : ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे के निधन पर देशभर में शोक की लहर, देशभर के दिग्गजों ने जताया दुख
गुरुवार को राजमाता माधवी राजे सिंधिया का अंतिम संस्कार ग्वालियर में किया जाएगा। सुबह 10.45 पर राजमाता की पार्थिव देह दिल्ली से ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेगी और फिर एयरपोर्ट से 11.45 पर रानी महल लाई जाएगी। रानीमहल में ही राजमाता की पार्थिव देह 12.30 से 2.30 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए रखी जाएगी और फिर 2.30-3.00 बजे तक अंतिम यात्रा की तैयारी होगी और 3.30 बजे अंतिम यात्रा छत्री परिसर के लिए बायरोड निकलेगी।
यह भी पढ़ें- तस्वीर देखते ही पसंद आ गईं थी माधवी, बारात के लिए 'ग्वालियर' से 'दिल्ली' चली थी स्पेशल ट्रेन