ग्वालियर

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 को आएंगे ग्वालियर,भाजपा में खुशी का माहौल

बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 को आएंगे ग्वालियर,भाजपा में खुशी का माहौल
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2018, 4:47 PM IST
pm modi
बड़ी खबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 को आएंगे ग्वालियर,भाजपा में खुशी का माहौल

ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल संभाग में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्वालियर आएंगे। वह व्यापार मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां के लिए पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता 13-14 नवंबर को ग्वालियर आ जाएंगे। विधानसभा चुनाव की सरगर्मी निरंतर तेज हो रही है। प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। अब धीरे-धीरे स्टार प्रचारकों की चुनावी सभाएं भी शुरू हो रही हैं।

यह भी पढ़ें : mp election 2018 : यहां एक-दूसरे के सामने ताल ठोक रहे समधी,भाई-बहन,फूफा-भतीजे,यही से बनते हैं मंत्री

16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मध्य प्रदेश में कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उनका कार्यक्रम आने के बाद भाजपा के स्थानीय नेताओं ने ग्वालियर में चुनावी सभा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए भाजपा के कुछ नेता शनिवार को मेला मैदान पहुंचे और सभा स्थल का जायजा लेकर फाइनल किया।

ये नेता भी आ सकते हैं
भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियां कराने एवं भीड़ जुटाने के लिए आधा दर्जन से अधिक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेता १३ या १४ को ग्वालियर आएंगे। इनमें भाजपा संगठन के प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय महामंत्री संगठन रामलाल, भाजपा मप्र चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के अलावा भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता व एक-दो केन्द्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

अभी सभा का समय फाइनल नहीं
बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की चुनावी सभा ग्वालियर के अलावा शहडोल में भी है। वह यदि शहडोल पहले पहुंचते हैं तो ग्वालियर में उनकी सभा दोपहर तीन बजे हो सकती है। मोदी पहले ग्वालियर आए तो उनकी सभा १६ नवंबर को दोपहर 12 बजे हो सकती है।

Updated on:
11 Nov 2018, 4:47 PM IST
Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज