ग्वालियर

केंद्रीय बजट 2026 पर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन की तैयारियां तेज

प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार, ग्वालियर में किया जाएगा।

less than 1 minute read
Feb 06, 2026
महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

ग्वालियर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 को लेकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत विषय पर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन 9 फरवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार, ग्वालियर में किया जाएगा। सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी परांजपे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्मेलन को सफल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर के सभी मंडलों में मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

इसी क्रम में कोटेश्वर, संत रविदास, वीर दुर्गादास, रानी लक्ष्मीबाई, राजा मानसिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, महाराणा प्रताप, शहीद भगत सिंह, स्वामी रामकृष्ण, वीर सावरकर, पं. अटल बिहारी वाजपेयी, शहीद हेमू कालानी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, स्वामी विवेकानंद, गुप्तेश्वर महादेव, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं महाराजा अग्रसेन मंडल सहित अन्य मंडलों में बैठकें संपन्न हुईं।

बैठकों में मंडल अध्यक्षों की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की जिला एवं मंडल पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस दौरान केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा इन्हें जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विचार किया गया।

महिला मोर्चा ने सम्मेलन के माध्यम से बजट की विशेषताओं को आम महिलाओं तक पहुंचाने और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ने का संकल्प लिया है।

Published on:
06 Feb 2026 11:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर