ग्वालियर

Priyanka Gandhi लक्ष्मीबाई की समाधि पर माथा टेककर लेंगी जनसभा , जानिए प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Priyanka Gandhi कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को एमपी के दौरे पर आ रहीं हैं। वे आज ग्वालियर में जनसभा लेकर कांग्रेस के विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगी।
2 min read
priyankagandhi.png
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को एमपी के दौरे पर आ रहीं हैं। वे आज ग्वालियर में जनसभा लेकर कांग्रेस के विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरुआत करेंगी। प्रियंका गांधी विशेष विमान से ग्वालियर आएंगी और मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगी। इससे पहले वे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर भी जाएंगी। वे यहां करीब डेढ़ घंटे रहेंगी। कांग्रेसी से भाजपाई हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में प्रियंका की यह पहली जनसभा होगी।

प्रियंका गांधी शुक्रवार को सुबह 10 बजे ग्वालियर आएंगी। वे रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर जाकर माथा टेकेंगी। इसके बाद प्रियंका मेला ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेसियों ने प्रियंका की सभा में एक लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया है। इसी के हिसाब से जनसभा स्थल पर व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

प्रियंका की जनसभा के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। पंडाल में आम लोगों के लिए करीब 70 हजार कुर्सियां हैं जबकि वीआईपी के लिए अलग से कुर्सियां लगाई गई हैं। सभा के लिए मुख्य मंच सहित कुल तीन मंच बने हैं। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और दिग्विजय सिंह मुख्य मंच पर होंगे। दूसरे और तीसरे मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सांसद, विधायक और महापौर आदि बैठेंगे।

प्रियंका के मंच को फूलों से सजाया गया है। मंच पर करीब एक क्विंटल फूल लगाए हैं। इसके साथ ही यहां एसी भी लगाए गए हैं। प्रियंका के लिए तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वे यहां तीनस्तरीय सेक्यूरिटी में रहेंगी। ग्वालियर एयरपोर्ट से लेकर सभास्थल तक की इस ट्रिपल लेयर सिक्युरिटी में उन तक कोई भी आमजन नहीं पहुंच सकेगा।

प्रियंका गांधी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
सुबह 11 बजे— प्रियंका गांधी नई दिल्ली से विशेष प्लेन से ग्वालियर एयरपोर्ट आएंगी।
सुबह 11.20 बजे— रानी लक्ष्मीबाई की समाधि पर पहुंचेगी।
सुबह 11.30 बजे— यहां से मेला ग्राउंड पहुंचेगी।
दोपहर— 12.30 बजे— दिल्ली के लिए रवाना होंगी प्रियंका।

Published on:
21 Jul 2023 08:45 am