23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नर्मदा में बाढ़ से पुल बंद, विदिशा में बेतवा और बैतूल में ताप्ती उफनाई, जानिए शहरों की स्थिति

एमपी में तेज और लगातार बारिश के कारण के कई नदियों में उफान आ गया है। इससे कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। बड़वानी में जहां नर्मदा में बाढ़ है वहीं विदिशा और बैतूल में ताप्ती उफना गई है।
less than 1 minute read
Google source verification
barwani_bridge2.png

विदिशा और बैतूल में ताप्ती उफना गई

भोपाल. एमपी में तेज और लगातार बारिश के कारण के कई नदियों में उफान आ गया है। इससे कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। बड़वानी में जहां नर्मदा में बाढ़ है वहीं विदिशा और बैतूल में ताप्ती उफना गई है।

प्रदेश में गुरुवार—शुक्रवार रात कई जिलों में जोरदार बरसात हुई। अभी भी प्रदेशभर में 4 सिस्टम एक्टिव हैं जिनसे पूरे राज्य में बरसात होगी। मंडला में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, रायसेन, सिवनी और जबलपुर जिलों में खूब पानी गिरा।

शहरों की स्थिति
बड़वानी में नर्मदा में बाढ़ आ चुकी है। यहां करीब एक सप्ताह पहले से नर्मदा में उफान की स्थिति बनी हुई है। तभी से निचले इलाकों को खाली कराया जा चुका है। यहां नर्मदा खतरे के निशान से 4 फीट ऊपर बह रही है। गुरुवार को देर शाम यहां के राजघाट पर नर्मदा का जलस्तर 127.100 मीटर पर पहुंच गया था।

यहां इंदिरा सागर बांध और ओंकारेश्वर बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण यह स्थिति बनी है। बरगी डेम से छोड़ा पानी भी नर्मदा में आ गया है। राजघाट के पुराने पुल को बंद कर दिया गया है। यहां से पैदल निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।

इधर बैतूल में पारसडोह बांध के गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। इसके कारण ताप्ती में जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ताप्ती का यह पानी बुरहानपुर तक जाएगा जिससे यहां तक बाढ़ की आशंका है। इधर विदिशा में बेतवा भी उफान पर है। इससे कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं।

सबसे ज्यादा बारिश
पचमढ़ी 3.81 इंच
मंडला 2 इंच
इंदौर 2 इंच
छिंदवाड़ा 1.25