
graha nakshtra
ग्वालियर. ब्रह्मांड के राजा सूर्यदेव अपनी चाल बदल चुके हैं। बीते 15 जून को सूर्यदेव वृषभ राशि का मोह छोड़कर अपने मित्र बुध की राशि मिथुन में गए हैं। अब अगले एक महीने यानी 16 जुलाई तक सूर्य इसी घर में डेरा जमाए रखेंगे। ज्योतिषीय दृष्टि से सूर्य और बुध की यह जुगलबंदी बुधादित्य योग की गवाह बनेगी, जिसका सीधा असर देश की सत्ता से लेकर दलाल स्ट्रीट के बाजार तक और आपकी जेब से लेकर जज्बात तक दिखने वाला है। ज्योतिषविदों के मुताबिक, सूर्य तेज, सत्ता और राजनीति के कारक हैं, वहीं मिथुन संवाद और व्यापार की राशि है। ऐसे में 16 जुलाई तक देश-दुनिया में उथल-पुथल मचेगी। इस गोचर के चलते देश की सियासत का पारा चढ़ेगा। सत्ता और संगठनों में बड़े फेरबदल, तीखे आरोप-प्रत्यारोप और धरने-प्रदर्शनों का दौर शुरू हो सकता है। शासन कोई कड़ा फैसला ले सकता है।
जानिए, आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव
-मेष : दफ्तर में बॉस आपके मुरीद होंगे, नई जिम्मेदारी और तगड़ा मुनाफा तय है।
-वृष : छप्परफाड़ कमाई के योग हैं। बैंक बैलेंस बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी।
-मिथुन : तरक्की तो मिलेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन और गुस्सा रहेगा। किसी को उधार दिया तो पैसा डूबेगा।
-कर्क : किस्मत के भरोसे न बैठें, मेहनत ही पार लगाएगी। कोर्ट-कचहरी के चक्करों से बड़ी राहत मिल सकती है।
-सिंह : सेहत के मामले में लापरवाही भारी पड़ेगी। अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे।
-कन्या : व्यापारियों को बिजनेस के विस्तार व निवेश के लिए अच्छा समय है।
-तुला : मानसिक तनाव और सेहत में गिरावट आ सकती है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई से फोकस डिगेगा, संभलकर रहें।
-वृश्चिक : दफ्तर में स्थानांतरण का पत्र हाथ में आ सकता है। गुस्सा रहेगा, धैर्य रखें। किसी पुराने यार से मुलाकात होगी।
-धनु : नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और इंक्रीमेंट का रास्ता साफ होगा। बड़ा निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय लें।
-मकर : घर में शहनाइयां या मांगलिक कार्य के योग हैं। आत्मविश्वास सातवें आसमान पर रहेगा, ट्रिप पर जा सकते हैं।
-कुंभ : प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में झंडे गाड़ने का समय है। करियर के लिहाज से परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं।
-मीन : नई नौकरी या नई कुर्सी आपका इंतजार कर रही है। नया वाहन या मकान खरीदने का पुराना सपना सच हो सकता है।
आज सूर्य का आद्रा नक्षत्र में प्रवेश, अच्छी वर्षा के संकेत
22 जून सोमवार को रात 8.32 बजे सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। पौराणिक मान्यता है कि इसी काल में वैवस्वत मन्वंतर का शुभारंभ हुआ था। आद्रा नक्षत्र के अधिदेवता रुद्र माने गए हैं, जिन्हें आंधी, तूफान और वर्षा का स्वामी कहा जाता है। सूर्य के आद्रा नक्षत्र में प्रवेश को वर्षा ऋतु के आगमन का संकेत माना जाता है।
Published on:
22 Jun 2026 05:52 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
