ग्वालियर

29, 30 और 31 मार्च की सरकारी छुट्टी कैंसिल, आदेश जारी

Public Holiday: केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रविवार को भी कार्यालय खोलने के दिए हैं निर्देश, ये सरकारी ऑफिस भी खुलेंगे, रविवार को भी करना होगा काम...
2 min read
• •
Updated: 28 Mar 2025, 7:36 PM IST
Holidays Cancelled in MP on 29 30 31 March
Holidays Cancelled in MP on 29 30 31 March

Public Holidays Cancelled: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) की ओर से आदेश (CBDT order Issues) जारी किया गया है कि आयकर विभाग के लंबित कार्यो और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शनिवार 29 मार्च, रविवार 30 मार्च और सोमवार 31 मार्च को आयकर विभाग के कार्यालय खोले जाएं।

मार्च में 29 मार्च को शनिवार, 30 तारीख को महीने का अंतिम रविवार पड़ रहा है, जबकि 31 मार्च को ईदुलफितर का अवकाश है। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जिसको भी अपना रिटर्न दाखिल करना है, तो उसके लिए 31 मार्च बहुत ही अहम तारीख है, ऐसे में लगातार तीन दिन छुट्टियां होने के बावजूद भी आयकर कार्यालय खुलेंगे।

पंजीयन विभाग भी खुलेंगे

एमपी के पंजीयन विभाग में तो मार्च माह में अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। शनिवार, रविवार के सार्वजनिक अवकाश में भी पंजीयन का काम करना पड़ रहा है। कुछ ऐसा ही हाल बिजली विभाग के कर्मचारियों का भी है। बिजली बिल भुगतान में लगे कर्मचारियों के लिए तीन दिन के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि सभी जोनल कार्यालय और बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे। मार्च के अंतिम दिनों में अवकाश के दिनों में भी सामान्य रूप से कामकाज किया जाएगा। कंपनी के अंतर्गत 16 जिलों में ये अवकाश निरस्त किए गए हैं।

रविवार को भी खुलेंगे जोनल कार्यालय

भोपाल शहर वृत्त के अंतर्गत चारों शहर संभाग यथा पश्चिम, पूर्व, दक्षिण तथा उत्तर संभाग के अंतर्गत सभी जोनल कार्यालय तीनों दिन खुले रहेंगे।

बिजली विभाग में छुट्टी कैंसिल, जमा कराने होंगे बिजली बिल

इसी के साथ दानिश नगर, मिसरोद, मण्डीदीप में भी बिल भुगतान केन्द्र शनिवार, रविवार व ईद के अवकाश के दिनों में भी सामान्य कार्य दिवस की तरह खुले रहेंगे। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बिल भुगतान की अपील की है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे राजधानी के जोनल ऑफिस में पीओएस मशीन से कैश के जरिए बिल भुगतान तथा ऑनलाइन माध्यम से भी बिल भुगतान कर सकते हैं। मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार कंपनी कार्य क्षेत्र के सभी 16 जिलों में बिजली वितरण केन्द्र या बिल भुगतान केन्द्र अवकाश के इन तीन दिनों में खुले रहेंगे। इसके लिए सभी महाप्रबंधकों को निर्देशित कर दिया गया है।


Updated on:
28 Mar 2025, 7:36 PM IST
Published on: