
ग्वालियर। मिनी धनतेरस के रूप में पहचान रखने वाला पुष्य नक्षत्र का महायोग बुधवार को पडऩे जा रहा है। 31 अक्टूबर को दिन भर पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में शहरवासी जमकर खरीदारी करेंगे। पूरे दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त होगा। इस बार बाजार ने भी खास तैयारियां की हैं। सभी सेक्टर्स में कई आकर्षक ऑफर्स और नए प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। दीपावली से पहले पडऩे वाले पुष्य नक्षत्र के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि इस दिन खरीदारी करना पूरे साल लाभकारी रहेगा
15 घंटे,27 नक्षत्रों में सबसे श्रेष्ठ
वेदाचार्य पं.बालकृष्ण त्रिवेदी के मुताबिक 31 अक्टूबर को पडऩे जा रहे पुष्य नक्षत्र की अवधि 15 घंटे तक रहने वाली है। पुष्य नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में श्रेष्ठ माना गया है। इसीलिए शास्त्रों में इसे नक्षत्रों का राजा कहा जाता है। रवि पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त माना जाता है। बुधवार को सुबह से शाम तक खरीदारी का मुहूर्त रहेगा।
बुधवार का मिलेगा फायदा
व्यापारियों को उम्मीद है कि बुधवार को पडऩे जा रहे पुष्य नक्षत्र से सभी को फायदा होगा। बुधवार के दिन वैसे भी खरीदारी करना शुभ माना जाता है और इसी दिन पुष्य नक्षत्र के आने से खरीदारी का दौर और बढ़ेगा। दीपावली से हफ्ते भर पहले पड़ रहे पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में अच्छी भीड़ हो सकती है। इसके चलते महाराज बाड़ा, टोपी बाजार, दौलतगंज, सराफा बाजार, जयेंद्रगंज, उपनगर ग्वालियर, हजीरा, मुरार के सदर बाजार आदि में खरीदारी का दौर देखने को मिल सकता है।
इस समय में खरीदारी रहेगी ज्यादा शुभ
अमृत की चौघडिय़ा सुबह 6.30 से 9.10 बजे तक
शुभ की चौघडिय़ा 10.50 से 12 बजे तक
लाभ की चौघडिय़ा शाम 4.30 से 5.50 बजे तक
शुभ अमृत की चौघडिय़ा शाम 7 से रात 9 बजे तक
क्या खरीदें
सोना-चांदी, भूमि, भवन, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान, बहीखाता
एलइडी, वॉशिंग मशीन की जबर्दस्त बुकिंग
"नवरात्र के बाद अब पुष्य नक्षत्र से बाजार को खासी उम्मीदे हैं। इस दिन के लिए अभी तक 50 एलइडी और वॉशिंग मशीन की बुकिंग हो चुकी है। जीरो प्रतिशत फायनेंस सुविधा से ग्राहक आकर्षित हो रहे हैं।"
नवीन माहेश्वरी, इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन
"पुष्य नक्षत्र के लिए एलइडी और वॉशिंग मशीन की बड़ी बुकिंग है। कुछ ग्राहक तो ऐसे हैं जो सिर्फ इसी दिन खरीदारी करना चाहते हैं। वैसे भी बुधवार का दिन शुभ माना जाता है, इस दिन 10 गुना अधिक बिक्री की उम्मीद है।"
धीरज गुप्ता, इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन
"पुष्य नक्षत्र की मिनी धनतेरस के रूप में पहचान है। इसके चलते ग्राहक इस शुभ दिन जमकर खरीदारी करते हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर को भी नवरात्र के बाद इस दिन खरीदारी होने की उम्मीद है।"
राजकुमार लोकवानी, इलेक्ट्रॉनिक्स बिजनेसमैन
"नवरात्र पर सराफा बाजार में अच्छी सेल हुई थी। दीपावली और धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र पर भी बाजार को खासी उम्मीदे हैं। इसके लिए तैयारियां भी की गई हैं। अब बस ग्राहकों का इंतजार है।"
राकेश मंगल, सराफा बिजनेसमैन
"नवरात्र और दशहरे के बाद से बाजार में उम्मीद जागी है। चंूकि दीपावली के बाद सोने के दाम बढऩे की उम्मीद है इसलिए पुष्य नक्षत्र पर ग्राहकी बढऩी चाहिए। इसके चलते ग्राहकों के लिए कई वैरायटियां रखी गई हैं।"
अखिलेश गोयल, सराफा बिजनेसमैन