ग्वालियर

श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का काम करती है रामलीला

रामलीला समारोह समिति लश्कर की ओर से आयोजित 80वें रामलीला समारोह के लिए फूलबाग प्रांगण में शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। संत कृपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। समिति अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, रमेश अग्रवाल और अशोक शर्मा ने गैती लगाकर पूजन का शुभारंभ किया। विजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, बीएस राजपूत और रमेश चौरसिया ने केदारपुर के आचार्य संजीव शास्त्री व उनके सहयोगी आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न किया।
2 min read
रामलीला समारोह समिति लश्कर की ओर से आयोजित 80वें रामलीला समारोह के लिए फूलबाग प्रांगण में शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। संत कृपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। समिति अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, रमेश अग्रवाल और अशोक शर्मा ने गैती लगाकर पूजन का शुभारंभ किया।
फूलबाग मैदान में रामलीला समारोह के लिए भूमि पूजन किया गया।
  • फूलबाग मैदान में होने वाली रामलीला मंचन के लिए भूमि पूजन

ग्वालियर. रामलीला समारोह समिति लश्कर की ओर से आयोजित 80वें रामलीला समारोह के लिए फूलबाग प्रांगण में शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। संत कृपाल सिंह मुख्य अतिथि रहे। समिति अध्यक्ष राधेश्याम भाकर, रमेश अग्रवाल और अशोक शर्मा ने गैती लगाकर पूजन का शुभारंभ किया। विजय गोयल, राजकुमार गुप्ता, बीएस राजपूत और रमेश चौरसिया ने केदारपुर के आचार्य संजीव शास्त्री व उनके सहयोगी आचार्यों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन संपन्न किया। मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह ने कहा कि रामलीला श्रीराम के चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है। उन्होंने राम राज्य की कल्पना को साकार करने का आह्वान किया। समिति अध्यक्ष राधेश्याम भाकर ने बताया कि समिति पिछले 79 वर्षों से ऐसे आयोजन कर देश की धार्मिक संस्कृति को बचाए रख रही है। उन्होंने श्रीराम के चरित्र को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि श्रीराम ने सत्य व धर्म का पालन करते हुए प्रजा के हित और न्याय को महत्त्व दिया। साडा अध्यक्ष अशोक शर्मा ने रामराज्य को प्रजा के सुख, न्याय और कल्याण पर आधारित बताते हुए श्रीराम के कर्तव्य परायणता पर जोर दिया। कार्यक्रम संयोजक रमेश अग्रवाल ने रामलीला के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। राधेश्याम भाकर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि स्वागत भाषण मयंक गर्ग ने दिया। महामंत्री विजय गोयल ने संचालन किया और रमेश चौरसिया ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विजय गर्ग, गिर्राज अग्रवाल, रामनारायण मिश्रा, उमाशंकर सोनी, सुधीर गुप्ता, प्रदीप पाराशर मौजूद रहे।

सुंदरकांड पाठ से होगा रामलीला का शुभारंभ
रामलीला समारोह का शुभारंभ 9 अक्टूबर को शाम 6 बजे सुंदरकांड पाठ और गणेश पूजन के साथ होगा। इस वर्ष 10 से 21 अक्टूबर तक रात 8 बजे से स्वामी चंद बिहारी वशिष्ठ व देवेंद्र वशिष्ठ के निर्देशन में वृंदावन के हित राधा कृष्ण कला मंडल द्वारा लीला मंचन किया जाएगा।

Updated on:
26 Sept 2026 11:26 am
Published on:
26 Sept 2026 11:26 am