ग्वालियर

विधायक ने खिलाडिय़ों को बांटी टी शर्ट, अधिकारी ने वापस ली,जानिए

विधायक को खुश करके अब अधिकारियों के हाथों बंटवाई जाएंगी टीशर्ट
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2019, 1:23 PM IST
Raghuraj Singh Kansana
विधायक ने खिलाडिय़ों को बांटी टी शर्ट, अधिकारी ने वापस ली,जानिए

ग्वालियर। जिला खेल एवं युवक कल्याण विभाग मुरैना द्वारा पिछले एक माह से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संचालित किया जा रहा था। खेल में पूरे समय अव्यवस्थाएं रहीं,उसको लेेकर पूर्व में क्षेत्रीय विधायक रघुराज कंषाना नाराजगी व्यक्त कर चुके थे। इसलिए उनको खुश करने के लिए जिला खेल अधिकारी ने उनके मुख्य आतिथ्य में सुबह स्टेडियम में खिलाडिय़ों को टी शर्ट बंटवा दीं और विधायक के निकलते ही खिलाडिय़ों से टी शर्ट वापस ले ली गई अब इन टी शर्ट को समापन के समय किसी अधिकारी के हाथों बंटवाया जाएगा।

ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर अधिकारी की उदासीनता के चलते औपचारिकताओं के बीच चलता रहा। इससे पूर्व जब भी खेल शिविर लगे तब हर दिन कोई अधिकारी व जनप्रतिनिधि खिलाडिय़ों की हौसला अफजाई के लिए खेल मैदान पर पहुंचता था लेकिन जब से वर्तमान में पदस्थ खेल अधिकारी आए हैं खेल शिविर के नाम पर महज खानापूर्ति कर संपन्न करा दिया जाता है।

इस बार शिविर को लेकर शिकायत मिलने पर क्षेत्रीय विधायक कंषाना ने नाराजगी जताई। विधायक की नाराजगी दूर करने और उनको खुश करने के लिए जिला खेल अधिकारी ने अपने स्तर पर एक योजना बना डाली क्यों न समापन से पूर्व विधायक के हाथों खिलाडिय़ों को टी शर्ट बंटवा दी जाएं और बाद उन्ही टी शर्ट को अधिकारियों के हाथों समापन में बांट दिया जाएगा।

खिलाडिय़ों से वापस ले ली
क्षेत्रीय विधायक को स्टेडियम में बुलाकर हॉकी के खिलाडिय़ों को टी शर्ट बंटवा दी और विधायक के निकलते ही अधिकारी ने खिलाडिय़ों से वापस ले ली। हॉकी खिलाडिय़ों को टी शर्ट बांटने के लिए पीछे भी अधिकारी सोच अलग थी क्योंकि पूरे शिविर में यही खिलाड़ी थे जो अनुशासित थे और अधिकारी की बात मान सकते थे इसलिए इनको ही टी शर्ट बंटवाई गई। अगर टी शर्ट समापन में ही बांटना थी तो क्यों विधायक को बुलाकर खिलाडिय़ों को बंटवाई गई।

कोई खिलाड़ी रह न जाएं
मुरैना के जिला खेल व युवक कल्याण अधिकारी प्रशांत कुशवाह ने बताया कि हॉकी खिलाडिय़ों को विधायक के हाथों टी शर्ट बंटवाई गई थीं। उनको वापस इसलिए ले लिया गया कि समापन वाले दिन सबको एक साथ वितरित की जाएंगी इसलिए कोई खिलाड़ी रह न जाएं।

Published on:
Also Read
View All
जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान

दिलजीत के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी,पाकिस्तान से जुड़े तार, अब ग्वालियर पुलिस खोलेगी राज