
ग्वालियर। गुरुवार सुबह से ही उमस भरे माहौल और धूप से परेशान शहरवासियों को दोपहर करीब तीन बजे झमाझम बारिश से राहत मिली। दोपहर करीब ढाई बजे पहले तो तेज आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश हुए और मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही चंबल में भी तेज बारिश की बात मौसम वैज्ञानिकों ने कही है।
इसे भी पढ़ें : Monsoon 2019 : मानसून की दस्तक, रिमझिम बारिश से मौसम सुहाना
ग्वालियर में सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई थी,लेकिन बीच में निकली तीखी धूप और हवाओं ने बारिश की संभावनाएं खत्म कर दी। लेकिन दोपहर तीन बजे फिर से दबाव बना और घने बादल छाने लगे और तेज आंधी के साथ शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई,जो की अभी जारी है।
बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। शहर के थाटीपुर,सेवानगर,हजीरा और महाराज बाड़ा व डीडी नगर के आदि क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई।