
ग्वालियर। आखिरकार इंतजार के बाद रविवार की शाम को झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही सूर्यदेव के तेवर तीखे रहे और तेज धूप व उमस के चलते लोग पसीने-पसीने होते रहे। लेकिन शाम चार बजे बादलों के एकदम से बारिश आने की उम्मीद बंध गई और शाम पांच बजे से शहर में एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई।
बारिश शहर के थाटीपुर,मुरार,सेवानगर सहित कई इलाकों में हुई। बारिश होने से शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली,वहीं युवा भी बारिश में नहाते हुए देखे गए।
यहा बता दें कि करीब 10 पहले अच्छी बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट आई थी और मौसम सुहावना हो गया था पर बीच में पानी न गिरने से उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। लेकिन आज शाम को हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
यूं रहा चार दिनों का पारे का हाल
दिन अधिकतम नयूनतम
17 जुलाई 37.0 25.2
18 जुलाई 37.0 24.4
19 जुलाई 37.4 25.4
20 जुलाई 37.0 24.5
चंबल अंचल में मानसून की बारिश