raksha bandhan 2022 muhurat time in hindi- सौभाग्य, आयुष्मान, रवि और शोभन योग का संयोग कम करेगा भद्रा का प्रभाव
ग्वालियर। 11 अगस्त को भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के रक्षाबंधन पर्व (raksha bandhan 2022) पर इस बार अशुभ भद्रा योग का साया रहेगा। पूर्णिमा तिथि इस दिन सुबह 9.37 से शुरू होकर अगले दिन 12 अगस्त को सुबह 7.18 बजे तक रहेगी, लेकिन इसी दौरान भद्रा योग भी शुरू हो जाएगा, जो रात 8.27 बजे तक रहेगा। इसके बाद राखी बांधना शुभ (shubh muhurat) रहेगा।
पंडितों के मुताबिक भद्राकाल में राखी बंधवाना शुभ नहीं माना जाता है। वहीं इस दिन यदि भद्रा का अशुभ योग है तो सौभाग्य, आयुष्मान, रवि और शोभन योग जैसे शुभ योगों का संयोग भी रहेगा, जो भद्रा के प्रभाव का असर कम करेगा। इस बार पाताल में भद्रा का निवास है। जब भद्रा निवास आकाश लोक में रहता है तो शुभ कार्य किए जा सकते हैं। रक्षाबंधन की तैयारियों को लेकर शहर के बाजार भी तैयार हो चुके हैं और शहरवासी खरीदारी करने भी पहुंचने लगे हैं।
यह भी पढ़ेंः
- मेष (Arise) : लाल, केसरिया, पीले रंग की राखी।
- वृष (Taurus) : नीले रंग या चांदी की राखी।
- मिथुन (Gemini) : सफेद धागे या मोती से निर्मित राखी।
- कर्क (Cancer): सफेद और लाल।
- सिंह (Leo) : गुलाबी, लाल, केसरिया रंग की राखी।
- कन्या (Virgo) : सफेद या हरे रंग की राखी।
- तुला (Libra): फिरोजी या जामुनी रंग की राखी।
- वृश्चिक (Scorpio) : लाल रंग की राखी।
- धनु (Sagittarius): पीले रंग की राखी।
- मकर (Capricornus) : गहरे लाल रंग की राखी।
- कुंभ (Aquarius) : रुद्राक्ष से निमिर्त राखी।
- मीन (Pisces) : पीला या सफेद रंग की राखी।
रात 8.30 से 9.55 बजे तक रक्षा सूत्र बांधना शुभ
पंचांग भेद की वजह से कई क्षेत्रों में 12 अगस्त को भी रक्षाबंधन पर्व मनाया जाएगा। सूर्योदय से पूर्णिमा तिथि तीन मुहूर्त (rakshabandhan shubh muhurt) से भी कम समय तक रहेगी, इसलिए रक्षाबंधन 11 अगस्त को मनाना ज्यादा शुभ रहेगा। 11 को दिन भर भद्रा है। भद्रा रात 8.30 बजे खत्म हो जाएगी। रात में 8.30 से 9.55 बजे तक चर चौघडिय़ा रहेगा। इस समय में रक्षासूत्र बांधना ज्यादा शुभ रहेगा।
रक्षाबंधन पर चार योग
11 अगस्त को सूर्योदय से दोपहर 3.31 तक आयुष्मान योग रहेगा।
सुबह 5.30 से शाम 6.53 तक रवि योग।
गुरुवार दोपहर 3.32 से शुक्रवार सुबह 11.33 तक सौभाग्य योग रहेगा।
गुरुवार को रक्षाबंधन पर घनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग भी बनेगा।