ग्वालियर

Gwalior News: भाई तक राखी भेजना होगा सस्ता, स्पीड पोस्ट में 10 प्रतिशत की छूट, 3 बातों का रखना होगा ध्यान

Rakhi Mail Speed Post: रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) पर मध्य प्रदेश में भाई की कलाई तक राखी पहुंचाना अब आसान और सस्ता हो जाएगा। डाक विभाग की खास स्कीम के तहत बहनों को मिलेगी 10 प्रतिशत की छूट।
2 min read
Aug 08, 2026
raksha bandhan 2026 rakhi mail speed post 10 percent discount
Raksha Bandhan 2026: डाक विभाग देगा राखी मेल पर 10% की छूट (फोटो सोर्स- chatgpt)

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर दूर-दराज बैठे भाइयों की कलाई तक प्यार का धागा यानी राखी भेजना अब सिर्फ आसान ही नहीं, बल्कि किफायती भी होने जा रहा है। ग्वालियर डाक विभाग ने पहली बार 'राखी मेल' (Rakhi Mail Speed Post) के लिए विशेष छूट योजना लागू करते हुए स्पीड पोस्ट शुल्क पर 10 प्रतिशत (10% Discount) की छूट देने का फैसला किया है। लेकिन यह छूट हर स्पीड पोस्ट पर नहीं मिलेगी।

इसके लिए विभाग ने विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी की है, जिसका पालन करना अनिवार्य होगा। नई व्यवस्था के तहत डाक विभाग चाहता है कि अधिक से अधिक लोग त्योहार के दौरान निजी कूरियर के बजाय स्पीड पोस्ट का उपयोग करें।

कर्मचारी नहीं खोलेंगे लिफाफा

डाक कर्मचारी खोलकर नहीं देखेंगे लिफाफा राखी भेजने वालों के लिए राहत की बात यह है कि डाकघर कर्मचारी लिफाफा खोलकर जांच नहीं करेंगे। केवल बाहरी परीक्षण के आधार पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उसमें राखी है। हालांकि बुकिंग से पहले काउंटर कर्मचारी इसकी पुष्टि जरूर करेंगे।

एक बार में सिर्फ पांच राखियां

एसओपी के मुताबिक एक ग्राहक एक बार में अधिकतम पांच स्पीड पोस्ट 'राखी मेल' ही इस योजना के तहत बुक करा सकेगा। यह सुविधा केवल रिटेल ग्राहकों के लिए होगी और डाकघर के काउंटर से बुकिंग कराने पर ही मिलेगी।

'राखी मेल' लिखे बिना नहीं मिलेगी छूट

डाक विभाग की एसओपी के अनुसार, लिफाफे के सामने स्पष्ट और बड़े अक्षरों में 'राखी मेल' लिखना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही संबंधित डाक को रियायती श्रेणी में माना जाएगा। यदि यह नहीं लिखा गया तो 10 प्रतिशत की छूट नहीं मिलेगी।

कॉरपोरेट ग्राहकों को नहींमिलेगा लाभ

डाक विभाग ने स्पष्ट किया है कि बीएनपीएल (बुक नाउ पे लेटर) या कॉरपोरेट/बल्क ग्राहकों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। छूट केवल डाक शुल्क पर होगी, किसी अतिरिक्त वैल्यू एडेड सेवा पर नहीं।

एक ग्राहक एक बार में बुक करा सकता है 5 स्पीड पोस्ट

त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए राखी मेल की शुरुआत की गई है। इसमें डाक भेजने पर 10% डिस्काउंट मिलेगा। एक ग्राहक एक बार में इस छूट के (राखी मेल) ही बुक करा सकता है। तहत अधिकतम 5 स्पीड पोस्ट (Rakhi Mail Speed Post) ही बुक करा सकते है। - एके सिंह, प्रवर अधीक्षक, डाक विभाग ग्वालियर

Updated on:
08 Aug 2026 10:54 am
Published on:
08 Aug 2026 10:54 am