7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी रामबाबू- श्यामबाबू झांसा दिया, कारोबारी से 12.90 लाख रुपया ठगा

भोजपुरी फिल्म रामबाबू-श्यामबाबू बनाने का झांसा देकर शहर के कारोबारी से 12.90 लाख रुपए की ठगी हो गई। उनके साथ फरेब वोरीवली वेस्ट, मुंबई के अग्रता आर्टस के प्रोपराइटर ने की। उनसे जालसाज ने कहा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का काफी चलन है। फिल्म कम लागत में तैयार हो रही हैं और बॉक्स आफिस पर मोटा मुनाफा कमा रही हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने और पैसा कमाने की उम्मीद में कारोबारी ने पैसा थमा दिया लेकिन न फिल्म न उनका पैसा वापस आया तब पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं तो कोर्ट से गुहार की।
2 min read
Google source verification
local businessman was defrauded

सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाएगी रामबाबू- श्यामबाबू झांसा दिया

भोजपुरी फिल्म रामबाबू-श्यामबाबू बनाने का झांसा देकर ग्वालियर के कारोबारी से 12.90 लाख रुपए की ठगी हो गई। उनके साथ फरेब वोरीवली वेस्ट, मुंबई के अग्रता आर्टस के प्रोपराइटर ने की। उनसे जालसाज ने कहा इन दिनों भोजपुरी फिल्मों का काफी चलन है। फिल्म कम लागत में तैयार हो रही हैं और बॉक्स आफिस पर मोटा मुनाफा कमा रही हैं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने और पैसा कमाने की उम्मीद में कारोबारी ने पैसा थमा दिया लेकिन न फिल्म न उनका पैसा वापस आया तब पुलिस से शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं तो कोर्ट से गुहार की। अदालत ने आरोपी पर एफआइआर के आदेश दिए हैं।

विजयनगर एक्सटेंशन (झांसी रोड) निवासी ओमप्रकाश कुकरेजा ने शिकायत में बताया वह मैसर्स मेट्रोप्रोडक्शन के संचालक हैं। छह साल पहले अग्रता आर्टस मुंबई के संचालक मुरली लालवानी से संपर्क हुआ था। मुरली ने बताया था कि वह रामबाबू-श्यामबाबू के नाम से भोजपुरी फिल्म बना रहा है। उसने फिल्म में निवेश करने का ऑफर दिया और बडा मुनाफा होने का लालच दिया।

लखनऊ में शूटिंग, कॉस्टिंग तय

कुकरेजा के मुताबिक तीन साल तक प्रोजेक्ट पर बात चली सितंबर 2023 में स्टाम्प पेपर पर लिखा पढ़ी भी हुई इसमें तय हुआ कि फिल्म की शूटिंग लखनऊ में होगी। उसमें कलाकारों के नाम (कॉस्टिंग)भी तय हुई। भरोसे में आकर उन्होंने अक्टूबर महीने 12.90 लाख रुपए मुरली के खातों में ट्रांसफर किए।

हिसाब मांगने पर धमकाया

कुकरेजा ने शिकायत में बताया कुछ दिन बाद उन्होंने हिसाब किताब मांगा तो मुरली ने रंग बदला उनसे खर्च का ब्यौरा देने में आनाकानी की तब उससे पैसा वापस करने को कहा तो उन्होंने धमकी दी और बदनाम करने के लिए फेसबुक पर आपत्तीजनक पोस्ट दर्ज कीं। कुकरेजा का कहना है मुरली ने उनके अलावा कई और लोगों को इसी तरह ठगा है। जब पुलिस से शिकायत लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई तब कोर्ट को उन्होंने पीड़ा बताई पुलिस का कहना है अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।