ग्वालियर

पत्रकार संदीप शर्मा के घर तैनात एसएएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, See video

पत्रकार संदीप शर्मा के घर तैनात एसएएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, See video
2 min read
• •
Updated: 19 Jun 2018, 3:19 PM IST
jawan suicide
पत्रकार संदीप शर्मा के घर तैनात एसएएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, See video

ग्वालियर। शहर के अटेर रोड इलाके में पत्रकार संदीप शर्मा के घर पर सुरक्षा में तैनात 17 बटालियन एसएएफ के आरक्षक ने सर्विस राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना मंगलवार की अल सुबह पांच बजे की बताई गई है। आरक्षक मुकेश राठौर 28 साल निवासी भीम नगर राठोर कॉलोनी ने रात 8 बजे ड्यूटी ज्वाइन की थी और अपने साथी के सो जाने के बाद उसने अपनी सर्विस राइफल से गोली मार ली।

आरक्षक एसएफ 17 वीं बटालियन में पदस्थ था। आपको बता दें कि पत्रकार संदीप शर्मा की कथित रूप से रेत माफिया द्वारा ट्रक से कुचलकर हत्या कर दी गई थी इसके बाद शासन प्रशासन ने उनके अटेर रोड भिंड स्थित निवास पर स्थाई सुरक्षा करने के लिए पुलिस जवानों को तैनात किया था इन्हीं में से एक सुरक्षाकर्मी मुकेश राठौर ने अज्ञात वजह से आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोली की आवाज सुन जागा साथी
मृतक आरक्षक मुकेश राठौर का विवाह वर्ष 2013 में हुआ था। उसकी एक छह माह की और दूसरी तीन साल की बेटी है। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना वाली रात जिस कमरे में आरक्षक ने गोली मारकर आत्महत्या की गई उस वक्त मुकेश के साथ उसका साथी रिंकू अंब सो रहा था इसी दौरान जब गोली चली तब उसकी आंख खुली।

अपने साथी को खुन से लतपथ देख उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिस पर देहात थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और वहां से सर्विस राइफल और चली हुई गोली का खाली खोखा बरामद कर लिया है।

परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी बारीकी से निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा कि आरक्षक ने आत्महत्या क्यों की। मौके पर पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी पहुंच गए थे। वहीं आरक्षक के मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Published on: