ग्वालियर

इस पार्टी के लोगों को लग रहा भाजपा से भारी डर, भरी मीटिंग बोल गए ये बात

इस पार्टी के लोगों को लग रहा भाजपा से भारी डर, भरी मीटिंग बोल गए ये बात
2 min read
May 07, 2018
samajwadi party morena

मुरैना। समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी सारी रणनीति गोपनीय रखना चाहती है। उसे डर है कि रणनीति उजागर कर दी तो भारतीय जनता पार्टी उसे ध्वस्त कर देगी। सपा पर्यवेक्षक प्रवीण सिंह यादव प्रदेश में कांग्रेस के सपा के गठबंधन की अटकलों पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही।


पार्टी पर्यवेक्षक गोपनीय तरीके से एक सप्ताह से जिले में राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय पार्टी पर्यवेक्षक रविवार को पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से गठबंधन होगा या नहीं, यह भविष्य ही तय करेगा। प्रदेश सचिव वीरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम दुबे, अख्तर हुसैन रंगरेज, अर्पित त्रिवेदी व भागीरथ राठौर शहर अध्यक्ष, बबली कुशवाह, विशंभर सिकरवार, रामगोपाल मुखरैया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सपा पर्यवक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनाव जिसकी जितनी साझेदारी उसकी उतनी भागीदारी के आधार पर लड़ा जाएगा। इसी सिलसिले में संभावित प्रत्याशियों की नब्ज टटोल रहे हैं।जिलेभर की छह विधानसभाओं में भ्रमण किया है। अपने कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों के विधायक व पूर्व विधायकों से भी बातचीत की है। इसका असर चुनाव में दिखेगा। जिले की समस्याओं को एकत्र किया गया है, जो चुनाव में मुद्दा बनेंगी। उन्होंने कहा कि आगामी समय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव क्रांति रथ के माध्यम से प्रदेश का भ्रमण करेंगे।

प्रदेश की जनता भाजपा की सरकार से ऊब चुकी है, जनता अब बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू होने से व्यापारी संकट में हैं। हमने मुरैना में रहकर सभी विधानसभाओं का दौरा कर आने वाले विधानसभा चुनाव में जातीय समीकरण के आधार पर सारी जानकारी जुटाई है और सपा की नीतियों को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों को तथा विधानसभा अध्यक्षों को बताईं।

Published on:
07 May 2018 08:01 pm