ग्वालियर

प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बोले सिंधिया पद नहीं जनसेवा के लिए करता हूं काम

Gwalior latest news, Scindia said about PCC Chief, I work for public service and service : सुबह ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे सिंधिया, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

3 min read
Nov 11, 2019
Scindia said about PCC Chief
प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बोले सिंधिया पद नहीं जनसेवा के लिए करता हूं काम

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार सुबह सढ़े नौ बजे ग्वालियर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ता और कमल नाथ सरकार के मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उनका स्वागत किया। तभी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जनता के सामने ही सिंधिया की चरण वंदना करने लगे। सिंधिया के पैरों में गिरकर प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उन्हें प्रणाम किया। इस दौरान महाराज की जय के नारे लगते रहे।

जनसेवा और सेवाभाव के लिए करता हूं काम
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सबको स्वागत करना चाहिए। इसके साथ ही सिंधिया ने कहा-अब इस मुद्दे पर राजनीति समाप्त हो गई है। देश में अमन चैन और आपसी सद्भाव कायम है। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे मध्यप्रदेश पीसीसी चीफ बनने पर सवाल किया तो ज्योतिरादित्य ने कहा कि जनसेवा और सेवाभाव के लिए मैं काम करता हूं, किसी पद के लिए नहीं। साथ ही सिंधिया ने महाराष्ट्र में चल रही सरकार बनाने की कोशिशों पर पर कि इसमें कोई दोराए नहीं कि जनमत भाजपा और शिवसेना गठबंधन को मिला है। वहां अब बड़ी ही विचित्र स्थिति बनी हुई है।

सिंधिया को किया दंडवत प्रणाम
इससे पहले सुबह ज्योतिरादित्य सिंधिया जब ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए मध्यप्रदेश के खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी पहुंचे थे। मंत्री ने जनता के सामने ही ज्योरादित्य सिंधिया को झुककर दंडवत प्रणाम किया। कुछ ही देर में मंत्री द्वारा सिंधिया के सामने पूरी तरह झुककर प्रणाम करते वीडियो वायरल होने लगा। जब कांग्रेस नेताओं से मंत्री द्वारा किए गए इस प्रणाम को लेकर सवाल हुए तो उन्होंने कहा कि राजस्थान में खम्मा घणी की इसी तरह प्रणाम करने की परंपरा है। प्रद्युम्न सिंह तोमर सिंधिया खेमे के ही माने जाते हैं। और पिछले कुछ दिनों से अपने सफाई अभियान को लेकर चर्चा में बने रहे हैं। कुछ दिनों पहले मंत्री ने नाली में उतरकर उसे साफ किया था और ग्वालियर शहर में वास्तविक सफाई अभियान की शुरुआत की थी।

कमल नाथ के मंत्री हैं प्रद्युम्न सिंह
आपको यहा बता दें कि प्रद्युम्न सिंह तोमर मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में खाद्य मंत्री हैं। वो ज्योतिरादित्य सिंधिया के धुर समर्थक माने जाते हैं। सोमवार सुबह ग्वालियर में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छुकर उनसे आशीर्वाद लिया। ग्वालियर औऱ चंबल संभाग में ज्योतिरादित्य सिंधिया को महाराज कहकर संबोधित किया जाता है

ये मंत्री सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की कर चुके हैं मांग
ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कमलनाथ सरकार के कई मंत्री कर चुके हैं। जिनमें सिंधिया के समर्थक मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री इमरती देवी, मंत्री लाखन सिंह, श्रम मंत्री सिसोदिया, तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और दिग्विजय सिंह के खास समर्थक मंत्री गोविंद्र सिंह व वन मंत्री उमंग सिंगार सहित अन्य मंत्री भी सिंधिया को पीसीसी अध्यक्ष बनाने की मांग कर चुके हैं। इनमें कमल नाथ सरकार की मंत्री इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिसोदिया लगातार ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले सिंधिया का ग्वालियर दौरा प्रस्तावित था लेकिन बीच में उनका दौरा रद्द कर दिया गया था। अटकलें लगाई जा रही थी कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अधअयक्ष बनाया जा सकता है लेकिन अभी ऐसा नहीं हुआ है।

Updated on:
11 Nov 2019 04:21 pm
Published on:
11 Nov 2019 04:14 pm