ग्वालियर

Gwalior Congress पर गंभीर आरोप; गांधी की विचारधारा छोड़ी इसलिए मैं पार्टी छोड़ रही हूं

टिकट पर टकराव... चुनाव से पहले कांग्रेस में इस्तीफों का दौर, एक ने पार्टी छोड़ी और 3 ने पद
2 min read
Congress
resignation of congress leader

ग्वालियर. नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस में पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा से पहले इस्तीफों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष व पार्षद कुसुम शर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। इनके अलावा तीन अन्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा की अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल को इस्तीफे सौंपे गए हैं।

जिला कांग्रेस पार्टी में महामंत्री सुरेश चंद्र तिवारी, मंडल अध्यक्ष मनोज भार्गव और सेक्टर अध्यक्ष भटनागर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तीनों का कहना था कि पार्टी में अपने-अपने को टिकट दिया जा रहा है। कई कार्यकर्ता ऐसे हैं जो कई वर्षों से अपने क्षेत्र में पैठ बनाए हुए थे, लेकिन उनको अनदेखा किया जा रहा है। सभी ने पार्टी संगठन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है। कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल ने माना कि चारों के इस्तीफे आ गए हैं। इन पर निर्णय जिलाध्यक्ष करेंगे।

बेटे को भाजपा से टिकट की आस, इसलिए इस्तीफा
कुसुम शर्मा के इस्तीफे के पीछे महापौर व पार्षद का टिकट नहीं मिल पाने को वजह बताया जा रहा है। लेकिन कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह का कहना है कि कुसुम के बेटे को भाजपा से पार्षद का टिकट मिलने की आस है। भाजपा चाहती है कि उसे टिकट दिया जाए तो परिवार का कोई सदस्य कांग्रेस में न रहे। इसी कारण उन्होंने कांग्रेस छोडऩे का निर्णय लिया है।

कांग्रेस...
आज बैठक फिर प्रत्याशियों की घोषणा
कांग्रेस पार्टी में पार्षदों की सूची को लेकर गुणाभाग चल रहा है। नामों को लेकर बुधवार को कमलनाथ फिर से जिलाध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। संभव है उसके बाद सूची जारी कर दी जाए। इससे पहले कमलनाथ के फार्मूले पर वार्ड के निवासी कार्यकर्ता को ही टिकट देने के लिए पैनल के नाम बदले गए हैं। इसमें करीब 20 वार्डों की पैनल बदली गई। ऐसे में कुछ नए नाम भी शामिल कर लिए गए हैं।

Published on:
15 Jun 2022 01:00 am