
ग्वालियर। शहीद दिवस पर मुरैना के तरसमा गांव में शहीद जगराम सिंह तोमर की प्रतिमा के अनावरण के लिए मुख्यमंत्री के न पहुंचने से ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर की और प्रतिमा का किसी अन्य के हाथ से अनावरण नहीं होने दिया। हालांकि इस दौरान गांव के अन्य शहीदों के परिजन का कलेक्टर भरत यादव व एसपी अमित सांघी द्वारा सम्मान किया गया। जिसमें शहीद रामकिशन सिंह तोमर की पत्नी प्रभा देवी को एक करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया गया। वहीं शहीद जगराम सिंह के पुत्र को प्लॉट की रजिस्ट्री भेंट की गई। वहीं अन्य 14 शहीदों क परिजन का शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
उधर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ग्रामीणों को मोबाइल के जरिए संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अपनी जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान तरसमा में शहीद जगराम सिंह तोमर की प्रतिमा के अनावरण व शहीद रामकृष्ण सिंह की पत्नी को एक करोड़ का चेक देना का वादा किया था। कुछ दिन पूर्व उनका संभावित दौरे की तैयारियां भी शुरू की गई। लेकिन मुख्यमंत्री शौर्य दिवस पर तरसमा नहीं पहुंचे,वहीं भिण्ड में कार्यक्रम में शिकरत की।
जिससे तरसमा के ग्रामीणों ने नाराजगी देखने को मिली, वहीं ग्रामीण व शहीद जगराम के परिजन ने कार्यक्रम का विरोध किया और प्रतिमा का अनावरण नहीं कराया गया। उधर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर ने मोबाइल के जरिए ग्रामीणों को संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि शहीद दिवस पर मैं सभी शहीदों को नमन करता हृं। भारत माता की रक्षा के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले इन सपूतों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वहीं मै और मुख्यमंत्री दोनों ही जल्द ही तरसमा में आने का कार्यक्रम तय करेंगे,वहीं पर पुल की घोषणा के साथ शहीदों के परिजनों की समस्या पर चर्चा करेंगे।
इन शहीदों के परिजन का किया सम्मान
पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने शहीद सोवरन सिंह राजपूत की पत्नी रामदुलारी, शहीद अहिवरन सिंह तोमर की पत्नी सीमा देवी, शहीद सर्वेश ङ्क्षसह तोमर की पत्नी रेखा देवी, शहीद रामदत्त की पत्नी सकुंतला देवी, शहीद बेताल सिंह की पत्नी पार्वती, शहीद विजय कुमार शुक्ला की पत्नी मनोरमा शुक्ला, शहीद शब्बीर खान की पत्नी मुन्नीबाई, शहीद मान सिंह के परिजन रघुराज सिंह, शहीद अतर सिंह की पत्नी विटोली, शहीद रविन्द्र सिंह की पत्नी वितुला देवी, शहीद बहादुर सिंह की पत्नी विमला देवी, शहीद धर्मङ्क्षसह की पत्नी गिरिजा देवी को शॉल व श्रीफल व प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
शहीद दिवस पर किया परिजनों का सम्मान
शहीद दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी मंडल बागचीनी के अध्यक्ष केके व्यास, मुरैना ग्रामीण अध्यक्ष मोनू स्वामी, टिंकू डंडोतिया, अमृतलाल यादव पार्षद व वार्ड 46 ने शहीद के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मंगलवार को गलेथा निवासी स्व.शहीद सैनिक रामविलास सिंह एवं बिलगांव निवासी शहीद मनमोहन शर्मा की पत्नी को शॉल व श्रीफल और पुष्पहा भेंट कर सम्मानित किया।