ग्वालियर

चांदी की कीमतों ने तोड़े रिकॉर्ड, ’21 हजार’ रुपए तक हुई महंगी, जानें रेट

Silver Price: व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम तेज रफ्तार से ऊपर जा रहे हैं।

2 min read
(Photo Source - Social Media)

Silver Price Today: सराफा बाजार में चांदी की चमक लगातार तेज होती जा रही है। बीते दिन चांदी के भाव में एक ही दिन में 5,500 रुपए प्रति किलो की बड़ी तेजी दर्ज की गई। उछाल के बाद चांदी के दाम 1,75,000 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गए, जो पिछले एक महीने के भीतर सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है। एक नवंबर को ग्वालियर सराफा बाजार में चांदी 1,54,000 रुपए प्रति किलो थी। यानी नवंबर पूरा होने से पहले ही चांदी 21,000 रुपए प्रति किलो महंगी हो चुकी है।

व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के चलते घरेलू बाजार में भी चांदी के दाम तेज रफ्तार से ऊपर जा रहे हैं। सराफा व्यापारियों के अनुसार चांदी की कीमतों में यह बढ़ोतरी वैश्विक बाजार में आई मजबूती का परिणाम है। कई देशों में आर्थिक और भू-राजनीतिक हालात अस्थिर होने से निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर रुख कर रहे हैं, जिसमें सोने के साथ चांदी भी तेजी से आकर्षित कर रही है।

ये भी पढ़ें

नगर निगम के ‘4884 फ्लैट्स’ अटके, 21 प्रोजेक्ट में 40% का काम बंद

सोना स्थिर, बड़ी तेजी नहीं

जहां चांदी की कीमतों में उछाल जारी है, वहीं सोना फिलहाल स्थिर दिखाई दे रहा है। शनिवार को सोना 1,29,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिका, जबकि जेवराती सोना 1,20,400 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। सोने में कोई बड़ी तेजी देखने को नहीं मिली।

दिसंबर में तब और बढ़ने की उम्मीद

सोना-चांदी व्यवसायी संघ लश्कर के अध्यक्ष पुरुषोत्तम जैन ने बताया कि चांदी में तेजी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछाल है। चांदी लगातार नए स्तर की ओर बढ़ रही है और संभावना है कि दिसंबर तक दाम 2 लाख रुपए प्रति किलो को भी पार कर जाएं। उन्होंने कहा कि इन दिनों अधिकांश ग्राहक निवेश की दृष्टि से चांदी खरीद रहे हैं। आने वाले समय में सोने में भी तेजी की उम्मीद जताई जा रही है।

अब भी ऑल-टाइम हाई से नीचे

शहर में चांदी का ऑल-टाइम हाई भाव 1,82,200 रुपए प्रति किलो रहा है, जिस पर पिछले महीने कारोबार हुआ था। व्यापारियों का अनुमान है कि दिसंबर आते-आते चांदी एक बार फिर अपने पुराने रिकॉर्ड को पार कर सकती है। आज शहर में चांदी के रेट 1,92,000 है।

ये भी पढ़ें

’20 सिगरेट’ के धुएं में आप ले रहे सांस, PCB की एडवाइजरी- ‘ अब मास्क लगाएं’

Published on:
30 Nov 2025 01:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर