ग्वालियर

अलर्ट : प्रदेश में यहां जान जोखिम में डाल रहे है लोग

लोगों को अपनी जान की फ्रिक है और न ही पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है
less than 1 minute read
Sep 06, 2019
Sindh river high level water at bridge
अलर्ट : प्रदेश में यहां जान जोखिम में डाल रहे है लोग

ग्वालियर। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग अंतर्गत सिंध नदी इन दिनो केंचमेट एरिया व कोलारस में हो रही बारिश के चलते उफान पर है। दोपहर से ही नदी पर स्थित गोरा-टीला का रपटा चढ़ा रहा और रपटे पर पानी का बहाव काफी तेज था।

इधर ग्रामीण अपनी जान को खतरे में डालकर न केवल खुद निकलते रहे बल्कि अपने साथ बाइक व अन्य सामान लेकर भी निकलते रहे। खास बात यह रही कि न तो लोगो ं को अपनी जान की फ्रिक है और न ही पुलिस प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान दे रहा है।

यहां बता दें कि हर साल इस रपटे सहित अन्य नालों पर कई लोग पानी के तेज बहाव में बहकर अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी प्रशासन न तो इन स्थानों पर पुलों का निर्माण कराता और न ही यहां पर सुरक्षा के कोइ्र इंतजाम रहते है।

Updated on:
05 Sept 2019 07:20 pm
Published on:
06 Sept 2019 08:30 am