ग्वालियर

बिजली कंपनी का ऐलान, ‘सोलर पैनल’ के लिए नहीं लगाना पड़ेगा ‘मीटर’

Solar Panel: जिन उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगे हैं, अब उनको अलग से मीटर नहीं लगवाना पड़ेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jan 2025, 11:29 AM IST
Solar Panel
Solar Panel

Solar Panel: सोलर पैनल लगवाने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जानकारी के लिए बता दें कि जिन उपभोक्ताओं के घरों में सोलर पैनल लगे हैं, अब उनको अलग से मीटर नहीं लगवाना पड़ेगा। बिजली कंपनी अब ऐसे उपभोक्ताओं के घरों में नेट मीटर लगा रही है, जिससे एक ही मीटर से सब कुछ ऑपरेट हो जाएगा।

बिजली कंपनी ने मीटर की डिमांड भेज दी है, अब सॉफ्टवेयर अपलोड कर इन मीटर को लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। शहर की छतों पर करीब 3500 सोलर पैनल लग चुके हैं, जिनसे बिजली पैदा की जा रही है।

मीटर से मिलेगी पूरी जानकारी

नितिन मांगलिक महाप्रबंधक शहर वृत ने बताया, सोलर पैनल के लिए अब वेंडर को अलग से मीटर नहीं लगाना पड़ेगा। अब नेट मीटर आ रहे हैं, जिनमें ऐसा सॉफ्टवेयर अपलोड किया जा रहा है, जो कितनी बिजली पैदा हुई और कितनी घरेलू बिजली का उपयोग हुआ, इसका गुणा-भाग कर देगा, जिससे उपभोक्ता को आसानी से पता चल जाएगा। पहले यह गणना अलग-अलग होती थी। अब मीटर से उपभोक्ताओं को सारी जानकारी मिल जाएगी।


उन्होंने बताया, करीब 500 नेट मीटर की डिमांड भेज दी गई है। इन मीटरों में नया सॉफ्टवेयर अपलोड होने के बाद इसको उपभोक्ताओं के घरों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा अब नए सोलर पैनल लगाने कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के घर नेट मीटर ही लगाए जाएंगे।

Updated on:
23 Jan 2025, 11:29 AM IST
Published on:
Also Read
View All
गर्मी का पारा डाउन नहीं, सरसों, चना व सब्जी की फसल प्रभावित, उत्पादन कम होगा तो जेब पर आएगा बोझ

जीएसटी अफसरों के फैसलों की होगी जांच, प्रदेश के 1100 मामले दायरे में, गलत कर निर्धारण और दोहरी वसूली की दूसरे क्षेत्र के अधिकारी करेंगे पड़ताल

देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को, शुरू होंगे मांगलिक कार्य, इस बार स्मार्त और वैष्णव संप्रदाय के व्रत में एक दिन का अंतर

किसानों पर टिप्पणी कर माफी मांगने वाले रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा का एक और विवादित बयान, अब कांग्रेस को गैंग कह गए

जेएएच में बढ़े ब्रेन स्ट्रोक के मरीज: समय पर मिला टीपीए इंजेक्शन, बच गई 65 वर्षीय महिला की जान