
ग्वालियर। श्योपुर जाटखेड़ा स्थित बिजली फीडर पर मौजूद ऑपरेटर को रात्रि के दौरान बाइक से आए तीन हमलावरों ने लाठी-पत्थरो से हमला कर घायल कर दिया। वहीं फीडर पर तोडफोड़ भी कर दी। इसके बाद हमलावर ऑपरेटर को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल अवस्था में ऑपरेटर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया। हमलावर बिजली गुल होने से गुस्साए थे। हालांकि एक हमलवार की पहचान हो गई है, जबकि दो हमलावर अभी अज्ञात है। मामले में कार्रवाई के लिए शनिवार को बिजली कर्मचारियों के द्वारा देहात थाने का घेराव किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने मामले में नामजद हुए रामलखन उर्फ लखन गुर्जर निवासी सलापुरा तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और तोडफोड़ की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जाटखेड़ा स्थित बिजली फीडर पर रविन्द्र कुमार शर्मा पुत्र परमानंद शर्मा निवासी नागदा गत दिसंबर 2016 से बतौर ऑपरेटर तैनात है।
यह भी पढ़ें : पड़ोसी के घर खेलने गया था 7 साल का शेख फिर मिली मौत
शुक्रवार की रात को जब बिजली गुल हुई,तभी फीडर पर बाइक से तीन लोग पहुंचे। जिन्होने फीडर के अंदर घुसकर ऑपरेटर रविन्द्र पर लाठी पत्थरों से हमला बोल दिया और कहा कि तुमने लाइट बंदकर हमारे कार्यक्रम को बेकार कर दिया। इसके बाद फीडर पर तोडफोड़ भी कर दी।
तोडफोड़ से 35 हजार का नुकसान
बिजली कंपनी श्योपुर ग्रामीण के जेई अजीत कुमार ने बताया कि तोडफोड़ के दौरान जाटखेड़ा बिजली फीडर पर तोडफोड़ से करीब 36 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। साथ ही मारपीट में ऑपरेटर भी घायल हुआ है। इसलिए इस मामले में मारपीट,तोडफ़ोड़ और शासकीय कार्य में व्यवधान डालने की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के लिए देहात थाने में आवेदन दिया है।
बिजली तो 132 स्टेशन से ही गुल हुई थी
हमले में घायल हुए आपरेटर रविन्द्र ने बताया कि रात को बिजली 132 केव्हीए स्टेशन श्योपुर से ही परमिट होने के चलते बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें : सिंधिया ने दिए संकेत कहा-कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल
यह बात मैंने ताला लगे होने के बाद भी फीडर के अंदर घुसे बाइक सवार तीनों लोगों से कही थी लेकिन वह नहीं माने और मारपीट कर दी।