ग्वालियर

पहले अटेम्प्ट में IPS बनीं, अब UPSC क्रैक करके बनेंगी IAS अफसर

Success Story: यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिया है। जिसमें ग्वालियर की आयुषी को सातवीं रैंक हासिल हुई है।

less than 1 minute read

Success Story: UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2024 के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए हैं। इसमें मध्यप्रदेश के तकरीबन 28 से ज्यादा लोगों का चयन हुआ है। जिसमें ग्वालियर की आयुषी बंसल को सातवीं रैंक हासिल हुई है। वर्तमान में आयुषी की आईपीएस ट्रेनिंग चल रही है।

पहले अटेम्प्ट में बनीं IPS


आयुषी बंसल ग्वालियर के विनय नगर में रहने वाली है। उन्होंने 10वीं पास करके दिल्ली से 12वीं की। इसके बाद कानपुर आईआईटी से इंजीनियरिंग करने के बाद आयुषी ने 10 महीने तक प्राइवेट नौकरी। इसके बाद उन्होंने ठाना कि वह अब यूपीएससी क्रैक करेंगी। उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन क्लास लेनी शुरु कर दी।


उन्होंने पहले ही अटेम्प्ट में 2022 यूपीएससी निकाला और आईपीएस बन गई। उन्हें ट्रेनिंग के लिए कर्नाटक कैडर मिला। उसके बाद से ही वह लगातार ऑनलाइन क्लास लेकर और तैयारी कर रही थी। जिसके परिणामस्वरूप उन्होंने साल 2024 यूपीएससी में सातवीं रैंक हासिल की।

पिता ने निधन के बाद मां ने संभाली जिम्मेदारी


पिता एलआईसी में काम करते थे। तभी डबरा से लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें आयुषी के पिता का निधन हो गया। तब आयुषी छोटी थी। निधन के बाद को मां को अनुकम्पा नियुक्ति मिली गई थी। जिसके बाद से पिता के बाद मां नौकरी के साथ-साथ उन्होंने आयुषी को पढ़ाया लिखा। उनकी मां की इच्छा थी वह बड़ी अफसर बने। मां राधा बंसल एलआईसी के बड़े पद पर पदस्थ हैं।

Published on:
22 Apr 2025 07:09 pm
Also Read
View All

अगली खबर