
ग्वालियर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नारे के साथ सरकार ने बढ़ी और महत्वकांक्षी योजना लागू की है। इसके अंतर्गत अब पीएम मोदी सभी बेटियों के खाते में 6 लाख रुपए जमा करेंगे। जिसके लिए केंद्र की मोदी सरकार ने 4 दिसंबर 2014 को बेटियों के लिए छोटी बजट योजनाओं को बढ़ावा देने के मकसद से विशेष जमा योजना सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की थी। सुकन्या समृधि योजना केवल बेटियों के लिए है। इसमें बालिका के माता-पिता या संरक्षक बेटी के नाम से खाता खुलवा सकते है। यह योजना प्रदेश के साथ ही ग्वालियर चंबल संभाग में भी तेजी के साथ आगे बढ़ रही है और बेटियों के परिजन भी खाता खोलवाने में रुचि दिखा रहे हैं।
ग्वालियर महाराज बाड़ा पोस्ट ऑफिस के प्रभारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको मिलने वाले ब्याज की दर 8.5 प्रतिशत के लगभग है। यह ब्याज दर आपको पीपीएफ खाते से भी अधिक मिलती है। इस योजना के कई प्रमुख बिंदु हैं जिसके बारे में जानना आपके लिए अति जरूरी है। ताकि आप समझ सकें कि सुकन्या समृद्धि योजना में कैसे निवेश कर सकते हैं और इस योजना के क्या लाभ हैं तो आइए जानते हैं क्या है पीएम मोदी की योजना।
यह है खाता खोलने का नियम
सुकन्या समृद्धि खाते को खोलने के बाद आपको इसमें 1 हजार रूपए की न्यूनतम राशि प्रति माह जमा करना अनिवार्य है। 1 साल में सुकन्या समृद्धि खाते में न्यूनतम 1 हजार रुपए और अधिकतम 1 लाख 50 हजार रूपए तक जमा किए जा सकते हैं। जिस पर 8.5 प्रतिशत के लगभग ब्याज की दर है।
यह जानना भी है बेहद जरूरी
ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए आपको यह भी जानना बेहद जरूरी है। अगर भूल से आप किसी महीने 1 हजार रुपए नहीं जमा करवा पाते हैं,तो आपका खाता बंद नहीं होगा। लेकिन उस पर मिलने वाला आपका ब्याज कम हो जाएगा इसलिए समय पर किस्त भरें।
खाता खोलने से पहले जानें इन निमयों को
आपको बता दें कि केवल 10 साल तक की बच्ची का ही खाता खुलवा सकते हैं। जिसमें बच्ची का आधार कार्ड,जन्म प्रमाण पत्र होना भी आवश्यक है। आप एक या अपनी दोनों बच्चियों के नाम से खाता खुलवा सकते हैं। वहीं,अगर जन्म के समय जुड़वा बच्चियां पैदा होती हैं तो आप तो आप एक साथ दोनों बच्चियों का खाता भी खुलवा सकते हैं।
यह खाता आप पोस्ट ऑफिस अथवा किसी बैंक में जो सुकन्या खाता खोलते हैं उसमें खुलवा सकते हैं। आप खाते को किसी दूसरी जगह भी स्थानांतरित करवा सकते हैं। इस खाते के अंदर साल में अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए तक जमा कर सकते हैं,और आपके द्वारा जमा की गई राशि आयकर विभाग में कर मुक्त होती है। खाता खुलवाने के लिए माता या पिता का आधार कार्ड और पैन कार्ड होना जरूरी है।
काफी फायदेमंद है योजना
ग्वालियर शहर की महाराज बाड़ा पोस्ट ऑफिस के प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि ग्वलियर शहर में वर्तमान में ३५७३२ खाते सुकन्या समृद्धि योजना के खोले गए है। जिनमें सभी खाताधारकों द्वारा समय पर किस्त भरी जा रही है और वह खाते को सही ढग से चला रहे है। उन्होंने बताया कि यह योजना लड़कियों के लिए काफी फायदेमंद है और यह राशि जब बेटी की शादी के समय मिलेगी तो माता पिता पर शादी में होने वाले खर्चे का दबाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अभी और खाते भी खोले जा सकते है।
ऐसे समझे क्या है योजना
मान लें कि आप हर माह 1 हजार रुपए जमा करते। इस हिसाब से आप 14 साल तक 1 लाख 68 हजार रुपए जमा करते हैं। इसके बाद आपको 6 लाख 7 हजार 128 रुपए मिलेंगे। बचे 4 लाख 39 हजार 128 रुपए की राशि आपको ब्याज के रूप में मिलेगा। वहीं,इस राशि को आप 21 साल के बाद ही निकलवा सकते हैं। उससे पहले नहीं लेकिन बच्ची की पढ़ाई के लिए इसमें कुछ राशि निकालने की रियायत दी गई है।