
ग्वालियर। आज के समय में हर कोई जल्द ही पैसे वाला बनना चाहता है। जिससे लिए वह दिन रात मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार ग्रहों की चाल के चलते उसे सफलता मिलने में थोड़ा बहुत इंतजार भी करना पड़ता है। हिन्दू धर्म के अनुसार ग्रहों का धर्म में विशेष महत्व है। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ग्रहों के राजा सूर्य देव का राशि परिवर्तन शुक्रवार की सुबह 6.49 बजे होगा। इस दिन सूर्य कर्क राशि से सिंह राशि में जाएंगे। इस दिन से सूर्य देवता मघा नक्षत्र में सिंह राशि में भ्रमण करेंगे। साथ ही 20 दिनों से वक्री में चल रहे बुध भी 19 अगस्त को सुबह 9.49 बजे कर्क राशि में मार्गी होंगे।
वहीं सूर्य ग्रह के सिंह राशि में आने से कई राशियों के जातको की किस्मत बदल जाएगी। साथ ही राजनीति,व्यापार,गृह क्लेश तथा आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।हालांकि गोचर में देवगुरु बृहस्पति अपनी शत्रु राशि तुला में ही है। इसलिए जातकों को इसका पूर्ण शुभ फल प्राप्त नहीं होगा।
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को व्यापार,वाणी तथा बुद्धि का कारक माना गया है, जो कि 20 दिन बाद 19 अगस्त को अपनी शत्रु कर्क राशि में मार्गी हो रहा है। कर्क राशि में पहले से ही राहू भ्रमण कर रहे हैं। इन दोनों ग्रहों पर मंगल एवं केतु की सप्तम दृष्टि होने से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। बुध के मार्गी होने से व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी। वाद-विवाद की घटनाएं बढ़ेंगी। साथ ही कई राशि के जातकों की किस्मत भी चमक जाएगी।
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि यदि जातक यह उपाय करें तो उसकी किस्मत एकदम से बदल जाएगी।
भगवान शिवजी की आराधना करें और रुद्राभिषेक करें।
नागदेवता तथा श्री गणेश जी की पूजा,एवं नाग स्त्रोत का पाठ करें।
किसी गरीब को वस्त्र, छाता तथा भोजन आदि करवाएं।
होता है लाभ
ज्योतिषाचार्य कमलकिशोर शास्त्री ने बताया कि बुध ग्रह 19 अगस्त को सुबह 9. 15 बजे मार्गी होंगे। सूर्य 17 अगस्त को सुबह 7.06 बजे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। गोचर में राहु की उपस्थिति कर्क राशि में होने के कारण राहु व बुध की युति बन रही है। इस योग के कारण जातक अपनी बुद्धि का सही दिशा में प्रयोग नहीं कर पाता। बुध यदि निर्बल हो तो व्यक्ति का हाजमा खराब हो जाता है। मित्र धोखा देते हैं। साथ ही क्रोध और कानूनी विवाद से व्यक्ति परेशान रहता है। इसके विपरीत बुध अगर बलवान हो तो व्यक्ति तुरंत निर्णय लेने में माहिर होता है। अपनी बुद्धिमानी से आय के साधन जुटाता है और धर्म में विश्वास रखता है।
सभी राशियों पर इस परिवर्तन का प्रभाव
मेष- नौकरी में सफलता
वृष- वाद-विवाद में राहत
मिथुन - भाग्योन्नति
कर्क - कलह, अशांति
सिंह - धन तथा वैभव में वृद्धि
कन्या - शत्रु से सावधान
तुला - पारिवारिक सुख
वृश्चिक-जमीन-जायदाद से लाभ
धनु - व्यापार में वृद्धि
मकर - स्वास्थ्य में सावधानी
कुंभ - आत्मबल में वृद्धि
मीन - शत्रुओं से कष्ट