ग्वालियर

Taekwondo Achiever Day 2026: ग्वालियर में 32 खिलाड़ियों का सम्मान

ब्लैक बेल्ट से लेकर नेशनल मेडल तक, युवा प्रतिभाओं को मिला मंच

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
ये खिलाड़ी जिनको किया गया सम्मानित

ग्वालियर. शहर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से School of Taekwondo Martial Arts Academy द्वारा “Achiever Day” कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में अकादमी के कुल 32 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 16 बालिका और 18 बालक वर्ग के खिलाड़ियों को वर्षभर की उत्कृष्ट उपलब्धियों, ब्लैक बेल्ट परीक्षा उत्तीर्ण करने और राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के आधार पर सम्मान प्रदान किया गया।


मेहनत और अनुशासन का सम्मान

District Taekwondo Association Gwalior के सचिव अजय गुप्ता ने कहा, खिलाड़ियों की निरंतर मेहनत और अनुशासन को सराहने के लिए यह आयोजन किया गया। उनका मानना है कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को खेल के प्रति और अधिक प्रेरित करते हैं। मुख्य अतिथि के रूप में बट्टेश्वर के सरपंच एवं अभिनेता Narayan Singh Bhadoriya उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि शैलू चौहान ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट, प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए। अकादमी के कोच को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया।


सम्मानित खिलाड़ी

बालिका वर्ग: कृतिका कौरव, स्नेहल बोहरे, दिव्यांशी पाल, हार्दिका शुक्ला, समृद्धि शुक्ला, अनन्या अग्रवाल, आरोही राणा, नक्षत्र रॉय, अनुष्का यादव, दृश्यल बोहरे, नितीक्षा यादव, सार्वि शुक्ला, नैना असनानी, जीगीशा जैन, भूमिका शर्मा, आस्था शर्मा।

बालक वर्ग: भव्य राणा, समर्थ यादव, सार्थक मिश्रा, प्रतुश पाल, आर्यन मुदगल, शुभांश शर्मा, माधव नेभास्कर, उद्भव परते, प्रथमेश सोनटक्के, राघव श्रीवास्तव, दिव्यांश यादव, निर्वेद विटवेकर, समर्थ सक्सेना, जन्मेजय देव दीक्षित, सुमित राठौर, आदित्य शाक्य, आयुष यादव, सत्येंद्र रावत।

Published on:
26 Feb 2026 01:00 am
Also Read
View All

अगली खबर