ग्वालियर

ठगी का ऐसा तरीका पहले कभी सुना नहीं होगा, रास्ते में रोका पैर छुए और बस लगा दी चपत

ठगी के कई किस्से आपने सुने होंगे मगर बीते रोज जिस तरीके से ठगों ने महिला को चपल लगाई है वैसा तरीका शायद ही पहले कभी सुना हो।

2 min read
thagi, thag cheated woman, thagi with woman, thagi in market, amazing style of thagi, crime news, cctv footage, gwalior news, gwalior news in hindi, mp news

ग्वालियर। ठगी के कई किस्से आपने सुने होंगे मगर बीते रोज जिस तरीके से ठगों ने महिला को चपल लगाई है वैसा तरीका शायद ही पहले कभी सुना हो। ठगों ने महिला को रोका, उसके पैर छुए और पता पूछा। बस इतना कुछ काफी था उन्हें अपने काम करने के लिए।

मुरार बाजार में बुजुर्ग महिला को पता पूछने के बहाने ठगों ने रोका। मालामाल करने का लालच देकर उनके जेवर उतरवा लिए। महिला को शक न हो नोटों की गड्डी और रुमाल में कीमती सामान बताकर जेवर लेकर रफूचक्कर हो गए। महिला ने घर जाकर देखा तो नोटो की गड्डी में ऊपर ५०० का नोट था। बाकी कागज थे। रुमाल खोला तो पत्थर निकला।

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर निवासी कमलेश अरोरा (5/) के साथ मंगलवार दोपहर करीब 9 बजे ठगी हुई। कमलेश रोजाना की तरह हनुमान मंदिर सदर बाजार जा रही थी। रास्ते में दो युवक मिले। उनसे आगरा का रास्ता पूछा। कमलेश को जानकारी नहीं थी वे मना कर आगे बढ़ गई। उन्होंने फिर महिला को रोक लिया।

उनके पैर छूकर बोले उनका अच्छा फायदा करा सकते हैं। महिला को झांसे में लेकर गर्म सड़क तक ले आए। फिर नोटों की गड्डी दिखाकर बोले इसमें लाखों रुपए है। एक रुमाल भी दिखाया। उसमें कीमती सामान बताया। फिर गड्डी और रूमाल उन्हें थमाकर उनकी चेन, अंगूठी और लॉकेट उतरवा लिए। महिला का कहना है फिर उन्हें कुछ याद नहीं। घर जाकर देखा तो गड्डी मे कागज थे और रूमाल में पत्थर निकले।


शिकार होने से बच गईं दो महिलाएं
ठगों ने कमलेश से पहले उनकी मकान मालकिन और मोहल्लेे की एक अन्य महिला को भी ठगने का प्रयास किया। उन महिलाओं को पता चला तो कमलेश के घर पहुंची। फोटेज देखे तो ठगों को पहचान गई। एक ठग करीब २० साल का दूसरे की उम्र 16 है। बालिग ठग सफेद शर्ट और लाल पेंट पहने है। उसकी मूंछ और दाड़ी है। जबकि दूसरा ठग पेंट शर्ट पहने और पीछे स्कूल बैग टांगे हुए है।

Published on:
20 Sept 2017 03:16 pm